Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव : दिग्गजों ने की जोर आजमाईश शुरू

देहरादून । उत्तराखंड कोटे से कांग्रेस के मौजूदा राज्यसभा सांसद राज बब्बर का कार्यकाल 25 नवम्बर 2020 में पूरा हो रहा है। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने इस राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। साथ ही आगामी 20 अक्टूबर को चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होगी। वहीं, नौ नवंबर को इस सीट पर मतदान होना है। जिसको लेकर बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने भी अपनी जोर आजमाईश शुरू कर दी है। उत्तराखंड के हिस्से में राज्यसभा की कुल तीन सीटें हैं। इनमें से फिलहाल दो कांग्रेस और एक बीजेपी के पास है। कांग्रेस से अभिनेता राज बब्बर और प्रदीप टम्टा राज्यसभा के सांसद हैं, जबकि बीजेपी से पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को राज्यसभा भेजा गया। दरअसल, 2015 में कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य मनोरमा डोबरियाल शर्मा के निधन के कारण खाली हुई सीट से राज बब्बर राज्यसभा पहुंचे थे। मनोरमा डोबरियाल शर्मा नवंबर 2014 में राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुई थी। वहीं, आगामी 25 नवम्बर को राज्यसभा सांसद राज बब्बर का कार्यकाल खत्म हो रहा है। राज्य गठन के बाद से अभी तक केंद्रीय राजनीति के कई बड़े चेहरों को उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य बनने का अवसर मिला है। इनमें केंद्रीय मंत्री रहीं स्व. सुषमा स्वराज, वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, तरुण विजय, मनोहर कांत ध्यानी, कांग्रेस के कैप्टन सतीश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सत्यव्रत चतुर्वेदी, महेंद्र सिंह माहरा के नाम शामिल हैं। इनके अलावा कांग्रेस से राज बब्बर और प्रदीप टम्टा सहित बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी वर्तमान में उत्तराखंड का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उत्तराखंड राज्य में पिछले दो लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में पांचों लोकसभा की सीटों पर परचम फहराने के साथ ही साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 57 सीटों पर काबिज होकर इतिहास रचा है। वहीं, बीजेपी अगले महीने खाली हो रही राज्यसभा की सीट को जीतने की उपलब्धि को अपने खाते में जोड़ने जा रही है, क्योंकि खाली होने जा रही इस राज्यसभा सीट पर बीजेपी की जीत तय है। जिसकी मुख्य वजह है राज्य विधानसभा का गणित है। यही वजह है कि बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं की नजरें इस सीट पर टिकी हुई हैं। राज्य में आगामी नवंबर में खाली होने जा रही राज्यसभा सीट को लेकर दो दिगज्ज नेताओं के नाम चर्चाओं में हैं। पहला पूर्व सीएम विजय बहुगुणा और दूसरा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू का। बीजेपी के ज्यादातर स्थानीय नेताओं को ही राज्यसभा भेजने की पक्षधर दिखाई दी है। इस बार भी बीजेपी ने इसी रणनीति पर काम किया तो पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की लॉटरी लग सकती है। वहीं, भाजपा सूत्रों की मानें तो वर्तमान में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और अनिल गोयल भी प्रबल दावेदार हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की गुड बुक वाले नेता को ही राज्य सभा भेजा जाएगा।

Leave A Comment