उत्तराखंड: आज प्रदेश में कोरोना के 221 मरीज मिले , जानिए खबर
अब तक 54488 मरीज हुए है ठीक
कोरोना संक्रमण से 993 लोगो की मौत भी हुई है
देहरादून | उत्तराखंड में 25 अक्टूबर को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 60376 आज कुल 221 नए मामले मिले , वही 54488 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 993 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 89, हरिद्वार में 30, नैनिताल में 21, रुद्रप्रयाग में 22 कोरोना के नए मामले मिले है |






















