Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



दलित,पिछड़े और गरीबों की लड़ाई लड़ रहा है कुर्मी महासभा एवं भाईचारा एकता मंच

रुद्रपुर | सरदार बल्लभ भाई पटेल की 31 अक्टूबर को जयंती की पूर्व संध्या पर कुर्मी महासभा एवं भाईचारा एकता मंच द्वारा बुद्धवार को पटेल पंचम सम्मान समारोह का आयोजन अम्बेडकर पार्क रुद्रपुर में किया गया। इस दौरान रुद्रपुर सहित आस पास के क्षेत्रों की भारी संख्या में जनता ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्य नारायण सचान ने कहा कि कुर्मी महासभा एवं भाईचारा एकता मंच दोनों ही संगठन सौरभ गंगवार एवं के.पी. गंगवार के नेतृत्व में उत्तराखंड में दलित, पिछड़े व गरीबों की लड़ाई अपने दम पर लड़ रहे हैं, यह एक बहुत बड़ा कार्य है। उन्होंने कहा कि इतनी बढ़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति बताती है कि संगठन के पदाधिकारी अपनी इन सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से जनता के बीच कितनी जगह बना चुके है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कुर्मी महासभा के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार व के.पी. गंगवार द्वारा जनता का सहयोग एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि वह नजूल भूमि के विनियमती करण के लिये निरन्तर प्रयासरत है और जब तक इस समस्या का हल नही निकलता वह आराम से नही बैठेंगे। कार्यक्रम में पहुंचें टनकपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से गरीबों के मालिकाना हक व पिछड़े वर्ग के आरक्षण की वकालत करते हुए हर व्यक्ति को उसकी जमीन पर पट्टा दिलाने की बात की और कार्यक्रम में उपस्थित भीड़ पर आयोजकों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में दलित नेता कमल श्रीवास्तव ने कहा कि आज का आयोजन बताता है कि दलित, गरीब व पिछड़े वर्ग की समस्याओं के लिये राजनैतिक दलों के पास समय नही इसी लिये आज इतनी बड़ी संख्या में जनता ने इन समाजिक संस्थाओं में विश्वास प्रकट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन मे सदैव दलित व पिछड़े वर्ग के लिये प्रयासरत रहे है और आगे भी जीवनभर जरूरतमंद को सहयोग करते रहेंगे।इस अवसर पर पूर्व मेयर सुरेश कोली, भाजपा नेता नेत्रपाल मौर्य सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर आयोजक मंडल द्वारा 700 महिलाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक/केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार व संचालक महामंत्री के.पी. गंगवार ने किया। इस मौके पर नामित पार्षद अजय मौर्य, प्रदेश संयोजक श्री भगवान सिंह, गजेंद्र गंगवार, नीलम गुप्ता, बादल गंगवार, कमलेश गंगवार, तारामती, सुमन पंत, मनोहर लाल गंगवार, रामपाल धनगर, सुधा राठोर, नीतू यादव, प्रेम पाल गंगवार, महेश गंगवार, पूनम महतो, कृष्ण पाल गंगवार, प्रवीण खान, जय वीर गंगवार, धीरेंद्र वर्मा, रवि गंगवार आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave A Comment