Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



देहरादून : मास्क न पहनने पर 650 लोगों के चालान हुए

 

त्यौहारी सीजन में कोरोना संक्रमण बढ़ने के आसार

देहरादून । कोरोना महामारी से उपजी इस आपत्ति काल में संक्रमण की रोकथाम के प्रसार को रोकना परिवार और समाज के प्रति हम सबका नैतिक कर्तव्य है। त्यौहारी सीजन में बाजरों, धार्मिक स्थलों, पार्कों एवं माल्स आदि में भीड़ बढने से कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर हमें अब पहले से भी ज्यादा सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसलिए जब भी घर से बाहर निकलें मास्क, फेशकवर तथा अपने हाथों को साबुन और पानी से नियमित तौर पर अच्छी तरह धोएं’’ यह बात जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनमानस से अपील करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आइए हम सब स्वयं इन नियमों  का पालन करें तथा अपने घर, परिवार एवं आसपास के समाज को भी इन नियमों के पालन हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के संदेश -सजग रहें, सावधान रहें, जब-तक दवाई नही तब-तक ढिलाई नहीं का अनुपालन अनिवार्य रूप से करें। कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग बाजारों में बिक रहें खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष कर मिठाई, मावा व पेय पदार्थों पर पैनी निगाह रखते हुए मिलावट करने वालों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 84 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 17657 हो गयी है, जिनमें कुल 16253 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में  637 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 1843 सैम्पल भेजे गये। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 222 आईसीयू बैड रिक्त हैं। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 650 व्यक्तियों के चालान किये गये।

Leave A Comment