Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



देहरादून : वर्चुअल महावीर संदेश रैली 13 दिसंबर को, जानिए खबर

देहरादून । जैन समाज के स्वर्णिम इतिहास में पहली बार भारतीय जैन मिलन द्वारा पूरे भारतवर्ष में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के 2547 निर्वाण वर्ष पर उनके संदेशों को घर-घर पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक वर्चुअल महावीर संदेश रैली रविवार 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह वर्चुअल संदेश रैली सायं 7.30 बजे से 9 बजे तक ऑनलाइन होगी। इस महारैली का लाइव फेसबुक यूट्यूब पारस चैनल एवं जिनवाणी टीवी चैनल पर प्रसारण किया जाएगा। गांधी रोड स्थित जैन भवन में विचार गोष्ठी वार्ता को संबोधित करते हुए नरेश चंद जैन राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि महावीर संदेश महारैली से पूरे देश भर में 100000 से अधिक व्यक्ति प्रतिभाग करेंगे। जैन परंपरा में तीर्थंकरों का स्थान सर्वोपरि है। आदिनाथ से महावीर तक 24 तीर्थंकर हुए जिनशासन के उज्जवल नक्षत्र भगवान महावीर 24 वे तीर्थंकर हैं। उन्होंने मानव को उसके परम लक्ष्य एवं कर्तव्य का बोध कराया और आत्मा से परमात्मा बनने की कला सिखाई महावीर किसी एक धर्म जाति समुदाय के ना होकर संपूर्ण मानव जाति के थे। आज पूरा भारत मां भगवान महावीर के 2547 वे निर्माण को दीपावली पर्व के रूप में मना रहा है। कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को रात्रि के अंतिम पहर में स्वाति नक्षत्र के रहते हुए ईसवी पूर्व 527 में मोक्ष पद प्राप्त किया देव मानव सभी ने महावीर स्वामी के निर्माण उत्सव मनाया द्वार द्वार मंगल दीप जलाए गए देहरादून क्षेत्र के 12 से 82 वर्ष के एक लाख किशोर युवा महिलाएं पुरुष और बुजुर्गों सम्मिलित होंगे। वहीं भगवान महावीर के संदेशों भगवान महावीर के चित्र संदेश पुस्तिका को घर-घर पहुंचाने के लिए जैन मिलन के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य किया जा रहा है सभी जैन मंदिरों स्थान को में बैनर होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। डॉक्टर संजीव जैन क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि महारैली को भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज संबोधित करेंगे। महावीर संदेश घर-घर पहुंचाना है प्रत्येक आत्मा में परमात्मा बनने की योग्यता है अहिंसा परमो धर्म जियो और जीने दो मनुष्य जन्म से ही नहीं कर्म से महान बनता है परस्परो ग्रहों जीवानाम आदि संदेश थे भगवान महावीर को वर्धमान वीर अतिवीर सन्मति व महावीर नामों से भी जाना जाता है। इस अवसर पर मधु जैन केंद्रीय महिला संयोजिका ने बताया कि भगवान महावीर के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। संसार में सर्वत्र हिंसा और स्वार्थ का वातावरण है ऐसे में भगवान महावीर के जियो और जीने दो का संदेश प्रसारित करना जरूरी है। क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व जैन भवन के मंत्री संदीप जैन ने बताया कि 15 नवंबर 2020 को प्रातः पूजा प्रक्षाल व श्री जी के अभिषेक के पश्चात निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा। संध्या में आरती होगी। सभा में डॉक्टर संजीव जैन क्षेत्रीय मंत्री संदीप जैन क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधु जैन केंद्रीय महिला संयोजिका राहुल जैन राकेश जैन संयुक्त मंत्री संजीव जैन प्रवीण जैन संजय जैन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Leave A Comment