Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



मसूरी में हाथी पांव के पास कार दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

देहरादून । मसूरी के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हाथी पांव के पास एक क्विड कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात को नाग मंदिर के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल हैं। ये युवक मसूरी से जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे कि रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार कार सवार युवक बीती रात करीब साढ़े 11 बजे मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट से चले थे। उनके साथ दो कार और भी थीं जो आगे चली गईं। अन्य कार सवार जब देहरादून पहुंचे तो पता चला कि क्विड कार में सवार युवक अपने घर नहीं पहुंचे हैं। इस पर उन्होंने सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना दी। सीओ मसूरी नरेंद्र पंत ने बताया कि पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो कार नाग मंदिर के पास रोड पर पलटी हुई मिली। यह कार ऊपर की रोड से नीचे वाली रोड पर गिरी थी। हादसे में तीन की मौत हुई और तीन घायल हो गए। मृतकों की पहचान सचिन पुत्र जतिनदास (22) निवासी कैम्पटी टेहरी, अंकित (27) निवासी नालापानी और वीरेंद्र (35) निवासी देहरादून के रूप में हुई है। जबकि राजा पुत्र दिनेश, अंकित पुत्र मनोज और सुनील पुत्र भगतराम निवासी देहरादून घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मसूरी हादसे में बाल-बाल बचे युवकों ने उनके साथ हुए हादसे की पूरी कहानी बाताई। देहरादून से मसूरी चलते वक्त उनकी कार पंक्चर हो गई थी। लेकिन, वे उस कार को देहरादून में छोड़कर दूसरी में मसूरी चले गए। सभी युवक सचिन (मृतक) निवासी कैंपटी टिहरी का जन्मदिन मनाने के लिए मसूरी गए थे। सभी रायपुर में आंचल दूध के प्लांट में काम करते हैं। दो गाड़ियों में सवार होकर 10 युवक बुधवार शाम करीब सात बजे निकले थे। यहां से चलते ही एक कार का टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद वे दूसरे कार से मसूरी चले गए। हादसे में राजा निवासी आमवाला तरला भी घायल हुआ। उसका बड़ा भाई भी दूसरी कार में सवार था। दुर्घटनाग्रस्त होने वाली कार में सचिन (मृतक), अंकित (मृतक), विरेंद्र (मृतक), राजा (घायल), अंकित (घायल) और मदन (घायल) सवार थे। जबकि, दूसरी गाड़ी में राजा के बड़े भाई व अन्य लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त होने वाली कार मसूरी से 11.30 बजे निकली थी। जबकि, दूसरी गाड़ी में लोग कुछ देर बाद वहां से निकले। बीच में गज्जी बैंड और हाथी पांव के बीच गाड़ी नीचे कच्ची सड़क में जा गिरी। लेकिन, दूसरी गाड़ी वहां से आगे निकल गई। जब ये सब लोग देहरादून के आसपास पहुंचे तो दूसरी गाड़ी का पता नहीं चला। इस पर वे वापस लौटे और हादसे वाली जगह पर नजर गई। दूसरी गाड़ी में सवार युवक दोबारा मसूरी गए और एंबुलेंस को साथ लेकर आए। घायल राजा के भाई ने बताया कि वे लौटते वक्त हादसे वाली जगह को नहीं ढूंढ पाए। एंबुलेंस को भी काफी देर तक रास्ता नहीं मिला। करीब 5.57 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए कार सवारों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave A Comment