उत्तराखंड : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व इगास की दी शुभकामनाएं
देहरादून | राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व इगास की बधाई दी। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल मौर्य ने कामना की है कि इगास का पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए। इगास उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति व परम्पराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमारे पूर्वजों की धरोहर व पर्वतीय संस्कृति की विरासत है।।राज्यपाल मौर्य ने कहा कि हमें अपने लोकपर्वाे व संस्कृति को संरक्षित रखने की आवश्यकता है। वही राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए इस अवसर पर सामाजिक दूरी, मास्क पहनने के साथ ही अन्य सावधानियों का अनुपालन करने की भी अपील की है।





















