Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



टिहरी : कार खाई में गिरी, बीडीसी मेंबर समेत दो की मौत, तीन लोग घायल

टिहरी । टिहरी में पंतवाड़ी-नागटिब्बा मार्ग पर 31 दिसंबर की रात एक कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे कार चालक और बिष्टौंसी के क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इडवालस्यूं पट्टी में बिष्टौंसी के क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरपाल सिंह बिष्ट (39) पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम श्रीकोट अपने तीन साथियों के साथ थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए नागटिब्बा जा रहे थे कि वहां पहुंचने से पहले ही उनकी कार रात करीब नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना का पता चलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार में सवार तीन घायल दीपक रमोला, विपिन और यशपाल निवासी तीनों श्रीकोट को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जहां शुक्रवार को यमुना नदी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य के निधन पर जीएमवीएन अध्यक्ष महावीर रांगड़, पूर्व राज्य मंत्री नारायण सिंह राणा, मनमोहन सिंह मल्ल, गीता रावत, राजेश नौटियाल, कुंवर सिंह पंवार, सुभाष रमोला, वीरेंद्र रावत और मोहन निराला आदि ने गहरा शोक जताया है। वहीं, बागवान-ललूड़ीखाल मोटर मार्ग पर कार के खाई में गिरने से दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों लोगों को खाई से निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती करवाया है। थाना प्रभारी हिंडोलाखाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि ललूड़ी खाल के निकट कार बैक करते समय चालक नियंत्रण खो बैठा और कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में ललूड़ीखाल निवासी स्वास्थ्य कर्मी वीर सिंह नेगी और प्रधानपति धीरेंद्र सिंह सवार थे। ललूड़ीखाल से सिर्फ 100 मीटर दूर यह दुर्घटना हुई है। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को गहरी खाई से निकाल कर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। वीर सिंह के सिर और चेहरे पर चोट आई। वहीं, धीरेंद्र की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है।

Leave A Comment