Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में कोई वजूद नही : मुन्ना सिंह चौहान

देहरादून । भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में न कोई वजूद है और न हीं उनके नेता इस लायक है कि उनकी किसी बात का जवाब दिया जा सके। उनकी गैर जिम्मेदार हरकत उत्तराखंड की राजनीति के फ्रेम में अपने को फिट करने के प्रयास तक सीमित है। यदि आम आदमी पार्टी के नेता यहां आकर पहाड़ की चोटियों को देख भी लें तो आप की टोपी जमीन पर ही गिर जाएगी। इसलिए आप के नेता उत्तराखंड में भाजपा को चुनौती देने का ख्वाब न हीं देखें तो ही अच्छा है। भाजपा मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि डोईवाला विकासखण्ड के जिस प्राथमिक विद्यालय जीवनवाला में आप के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोधिया गए थे, वहां भवन की मरम्मत के लिए सितम्बर 2020 में प्रथम किश्त 4.15 लाख रूपये जारी की जा चुकी है। जिस पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के आस-पास यूकेलिप्टस के पेड़ थे। इन पेड़ों की वजह से स्कूली छात्र-छात्राओं को खतरा था। स्कूल के आस-पास के पेड़ों के कटान के लिए वन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था, उनकी अनुमति के बाद पेड़ों का कटान का कार्य चल रहा है। वैसे भी कोविड के कारण आजकल स्कूल नहीं खुल रहे हैं। सिसोधिया जी ग्राम प्रधान जीवनवाला के प्रधान के प्रतिनिधि का वीडियो यदि देख लें तो उन्हें अपने बारे में शर्म आएगी। चैहान ने कहा कि आप के नेता उत्तराखंड केवल सैर सपाटे के लिए आए हैं। उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों और भाजपा नेताओं के पास ऐसे सैर सपाटा कर अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने वाले नेताओं के लिए समय नहीं है न हीं उनकी किसी बात को वे गंभीरता से लेते हैं। आप के नेताओं से कहना चाहते हैं कि वे अपनी अराजकता वाली राजनीति को ताले में बंद कर उतराखंड आएं। उनकी नकारात्मकता की पराकाष्ठा यह है कि उन्हें इस बात की सराहना करनी चाहिए थी कि जिस स्कूल में वे राजनीति करने के मकसद से गए, उसके जीर्णोद्धार के लिए पहले ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत धनराशि स्वीकृत कर चुके हैं। साथ ही जिन पेड़ों से बच्चों को खतरा था, बाकायदा वन विभाग से अनुमति लेकर उन्हें कटवाया जा रहा है। उत्तराखंड में कानून का राज चलता है अराजकता का नहीं। चौहान ने सिसोधिया को सलाह दी कि राजनीति के चश्मे को उतारकर देखें। जीवनवाला के जिस प्राइमरी स्कूल में वे गए, उससे सटे ही पूर्व माध्यमिक स्कूल (जूनियर हाइस्कूल) की स्थिति उनके दिल्ली के सरकारी स्कूलों से कई बेहतर है, लेकिन उन्हें वह स्कूल नहीं दिखा। सिसोधिया कहते फिर रहे हैं कि दिल्ली के सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से बेहतर है, वे अपना ज्ञानवर्धन कर लें, उत्तराखंड के बच्चे सरकारी स्कूलों से निकलकर फौज में अफसर बने हैं, आईएएस, आईपीएस, आईआईटी, मेडिकल और अनेक प्रतिष्ठित परीक्षाओं मे्ं शामिल होकर सफलताएं अर्जित कर रहे हैं। और बहुत अच्छे ओहदों पर देश की सेवा कर रहे हैं। इसलिए वे उत्तराखंड आकर अपनी अराजकता और अज्ञानता की ब्राडकास्टिंग न करें। मुन्ना सिंह चैहान कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीब पौने चार साल के कार्यकाल में सुशासन, पारदर्शिता , वित्तीय अनुशासन, भ्रष्टाचार पर अंकुश, रिवर्स माइग्रेशन, चिकित्सा, टेली चिकित्सा, वर्चुवल क्लासेज, नए पर्यटन स्थलों के विकास और कोविड मैनेजमेंट के साथ ही ढांचागत विकास और लोगों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर अनेक कार्य हुए हैं। मात्र एक रुपए में प्रदेश की जनता को पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। कोविड में बेरोजगार हो गए लोगों के स्वरोजगार के लिए अनेक सुविधाएं दी गई हैं। स्वरोजगार के लिए लोगों को 3 लाख और समूह में 5 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। प्रदेश में हेल्थ सिस्टम को सुदृढ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।

Leave A Comment