Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल देहारादून में, जानिए खबर

देहरादून | लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर और पंचायत सदस्यों को संसद के कार्यकरण और लोकतांत्रिक सिद्धांतों एवं भावनाओं से परिचित कराने  के उद्देश्य से देश की पंचायती राज संस्थाओं के लिए 8 जनवरी यानी कल को देहारादून, उत्तराखंड में एक परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।  लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तराखंड विधान सभा के अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम का विषय “पंचायती राज व्यवस्था

” विकेंद्रीकृत लोकतंत्र का सशक्तीकरण ” है। उत्तराखंड के 26 जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, 109 क्षेत्र पंचायत प्रमुख तथा 270 मनोनीत ग्राम प्रधानों सहित लगभग 405 पंचायत प्रतिनिधिगण कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होंगे । इसके अतिरिक्त, 376 जिला पंचायत सदस्य, 3201 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 7791 ग्राम प्रधान भी वेबलिंक के माध्यम से कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ेंगे ।

कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य व्यापक जागरुकता/व्यापक भागीदारी का सृजन करना

जमीनी स्तर के नेतृत्व में आत्मविश्वास/आत्मसम्मान की भावना विकसित करना, सृजित की गई परिसम्पत्तियों के स्वामित्व की भावना पैदा करना, जमीनी स्तर के राजनैतिक नेतृत्व को लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में जानकारी देना, विभिन्न योजनाओं और डोरस्टेप डिलीवरी के बारे में जागरुकता पैदा करना , विकास संबंधी कार्य हेतु अवसरों और एक नेटवर्क विकसित करने के अवसर और जमीनी स्तर के नेतृत्व की आकांक्षाओं को बढ़ाना है । संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड), लोक सभा सचिवालय द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड सरकार के सहयोग से उत्तराखंड राज्य की पंचायती राज संस्थाओं के लिए किया जा रहा है ।

Leave A Comment