Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



श्रीनगर में सीएम त्रिवेंद्र ने अस्पताल भवन का किया लोकार्पण, जानिए खबर

पौड़ी (श्रीनगर) | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज जनपद पौड़ी के श्रीनगर स्थित राजकीय संयुक्त उप जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण तथा स्व.श्री मोलाराम तोमर जी की प्रतिमा का अनावरण किया। यह संपूर्ण अस्पताल परिसर 4 हजार स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस दो मंजिला अस्पताल में मरीजों के लिए 52 बिस्तर हैं। अलकनंदा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए अस्पताल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया है। अस्पताल भवन तक पहुंचने में सभी को आसानी हो इसके लिए यहां कांक्रीट रोड बनाया गया है। साथ ही बाहर से आने वाले मरीजों और उनके परिजन के यहां पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था है। प्रदेश के सभी निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

खबरे और भी …

एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखंड में अपार संभावनाएं: सीएम

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्रीनगर में राजकीय संयुक्त उप जिला चिकित्सालय का किया लोकार्पण

श्रीनगर |  श्रीनगर में आज मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजकीय संयुक्त उप जिला चिकित्सालय का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने गढ़वाल के प्रसिद्ध चित्रकार मोलाराम तोमर की मूर्ति का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सा सेवाओं का भी अवलोकन किया। जीआईएनएटीआई के मैदान में जन समूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की कोरोना जैसी महामारी में हमारे कोरोना योद्धाओं ने जिस हौसले और समर्पण से कार्य किया वह सराहनीय है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की झांकी को तृतीय स्थान मिला है इसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि इससे राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को पहचान मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को बहुत मजबूती के साथ लड़ा है। आज हमारा देश दुनिया के 20 देशों को वैक्सीन की आपूर्ति कर रहा है यह हम सब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने देश को आत्मनिर्भरता का जो मंत्र दिया है उसी सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए हमारे वैज्ञानिकों ने कोरोना वैक्सीन निर्माण की दिशा में भी सराहनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए हमारे पास संसाधनों की कमी थी लेकिन आज हम बहुत मजबूत स्थिति में हैं। कोरोना के खिलाफ हर किसी ने पूरे मनोयोग से सहयोग किया है। मुख्यमंत्री ने टिहरी जिले की भांति ही पौड़ी के सरकारी चिकित्सालय को भी पीपीपी मोड़ पर संचालित करने की बात कही। कहा कि पीपीपी मॉडल से टिहरी के लोगों को आज बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। जल्द पौड़ी को लेकर भी निर्णय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में एडवेंचर टूरिज्म की बड़ी मांग है और उत्तराखंड में इसकी अपार संभावनाएं हैं। इस को विकसित किया जाना चाहिए इसके लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं से लेकर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। जल्द ही श्रीनगर तक रेल सेवा भी पहुंच जाएगी। इस मौके पर उन्होंने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तराखंड के कॉलेजों में 97 परसेंट फैकल्टी है। यह हमारी उच्च शिक्षा की बहुत बेहतर स्थिति है। इस मौके पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व अन्य सेवाओं से जुड़े कोरोना वारियर्स को भी सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान चित्रकार स्वर्गीय मोलाराम तोमर के परिजनों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मोलाराम जी ने समाज सेवा की जो आयाम स्थापित किए हैं उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री ड्रा धन सिंह रावत, बीजेपी जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, राज्यमंत्री अतर सिंह असवाल, मातबर सिंह रावत, सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन, जिलाधिकारी धीराज सिंह गबर्याल आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment