Breaking News:

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026

उत्तराखंड : विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 183.71 करोड़ की धनराशि, जानिए खबर -

Tuesday, January 20, 2026

40 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का ध्वस्तीकरण का बुलडोज़र -

Tuesday, January 20, 2026

गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत -

Tuesday, January 20, 2026

जापान में चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड के चार ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन -

Tuesday, January 20, 2026

बिना किसी कोचिंग कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त कर बने अधिकारी -

Tuesday, January 20, 2026

देहरादून फुटबाल एकेडमी का 15वां विंटर कैम्प सम्पन्न, जानिए खबर -

Friday, January 16, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा मकर संक्रांति सेवा भाव रूप में मनाया -

Friday, January 16, 2026

किसान की दोनों बेटियां बनी समाज के लिए प्रेरणास्रोत -

Thursday, January 15, 2026

दोनों पैर नहीं एक हाथ नहीं, जज्बे ने बनाया ऑफिसर -

Thursday, January 15, 2026

संघर्ष : एसपी ऑफिस के बाहर सब्जी बेचने वाला बना डीएसपी -

Thursday, January 15, 2026

केराकत (जौनपुर) में चाइनीज मांझे से डॉक्टर का गला कटा तड़प तड़पकर हुई मौत -

Thursday, January 15, 2026

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025



चमोली आपदा : 61 के शव और 27 मानव अंग बरामद

गोपश्वर/देहरादून। चमोली जिले में आपदा प्रभावित इलाकों से मलबे में दबे व्यक्तियों की खोजबीन लगातार जारी है। गुरुवार को तपोवन टनल से 02 शव व 01 मानव अंग और रैणी क्षेत्र से 01 महिला का शव बरामद किया गया। आपदा में लापता 204 लोगों में से अब तक 61 लोगों के शव और 27 मानव अंग बरामद किए जा चुके है तथा 143 अभी लापता चल रहे हंै। रैणी में ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट, तपोवन में विष्णुगाड हाइड्रो प्रोजेक्ट एवं नदी तटों के आसपास लापता व्यक्तियों की खोजबीन जारी है। आपदा के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी,बीआरओ व पुलिस की कई टीमें आपदा ग्रस्त क्षेत्र में राहत व बचाव का कार्य कर रही है। सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए पूरा प्रयास भी किए जा रहे हैं लेकिन टनल के अंदर गाद व मलबा आने की वजह से सुरक्षाकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अब तक 26 मृतकों के परिजनों एवं 11 घायल व्यक्यिों अहैतुक सहायता राशि तथा एक परिवार को गृह अनुदान राशि का वितरण किया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य शिविरों में अब तक 1929 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वही 124 पशु चिकित्सा के साथ साथ पशुओं के चारे हेतु 61 फीड ब्लाक बांटे गए। प्रभावित परिवारों को 553 राशन किट, 2 वर्तन किट, 45 सोलर लाइट, 9 कम्बल वितरित किए गए। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति एवं क्लोरीनेशन के उपरान्त पेयजल आपूर्ति सुचारू है। जिला प्रशासन की टीम आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लापता लोगों के परिजनों को सहायता पहुंचाते हुए उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर सांत्वना दे रहे है। प्रभावित क्षेत्रों में हालात सामान्य होने लगे हैं। जिलाधिकारी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू कार्यो की रेग्यूलर माॅनिटरिंग कर रहे है। अभी तक मिले शवों में से 33 की शिनाख्त हो चुकी है। वृहस्पतिवार को 03 मृतकों की शिनाख्त हुई। जिसमें जगदीश तोमर पुत्र धूम सिंह निवासी कालसी देहरादून, विक्की भगत पुत्र कर्मदास भगत निवासी झारखंड तथा माधवी देवी पत्नी चेत सिंह निवासी जुगजू तपोवन चमोली शामिल है। वही दूसरी ओर चमोली में आज 01 शव तथा 01 मानव अंग का अंतिम दाह संस्कार किया गया।

Leave A Comment