Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



ऋषिकेश में 1 मार्च से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव

देहरादून। ऋषिकेश में प्रतिवर्ष एक मार्च से सात मार्च तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की मेजबानी के लिए उत्तराखंड पूरी तरह तैयार है, यह फेस्टिवल योगनगरी ऋषिकेश में आयोजित हो रहा है। योग और अध्यात्म के अनुरागियों के लिए यह देश का सबसे आकर्षक उत्सव है। अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2021 दैनिक जीवन में योग के फायदों के बारे में विश्व व्यापी जागरुकता फैलाने पर केन्द्रित है। उत्तराखण्ड पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सभी का आवाह्न करते हुए कहा कि आप योग नगरी ऋषिकेश में एक से सात मार्च तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में हिस्सा लेने यहां अवश्य आएं। ऋषिकेश सदैव योग गुरूओं व संतों के लिए सदैव प्रसिद्ध रहा है। इस भव्य महोत्सव में आपको पुरातन योग पद्धति को निकटता से जानने समझने का सुअवसर मिलेगा। साथ ही, योगाभ्यास करके आपको अनोखा अनुभव भी प्राप्त होगा। देवभूमि उत्तराखण्ड में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा, ’’अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2021 के लिए प्रस्तावित गतिविधियों के साथ हम निरंतर काम कर रहे हैं। हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोविड-19 के इस दौर में पर्यटकों के लिए सभी सावधानियां बरती जाएं।’’ अपने प्रारंभ के बाद से यह आयोजन निरंतर विस्तारित हो रहा है तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस परिवार में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस वर्ष ऋषिकेश में पारंपरिक योग, समकालीन योग, सदियों पुराना भारतीय चिकित्सीय अभ्यास व उपचारात्मक योग के साथ शक्ति-सृजन पर फेस्टिवल में चर्चा की जायेंगी। इस वर्ष प्राचीन तकनीकों के द्वारा योग का अभ्यास किया जायेगा। योग सत्र के दौरान प्राचीन कला के माध्यम से अनुभवी योग चिकित्सकों द्वारा उपस्थित लोगों को शरीर, मन और आत्मा को शांत करने के बारे में जानकारी दी जायेगी। योग फेस्टिवल में प्रसिद्ध योग गुरूओं से मिलने का मौका मिलेगा। फेस्टिवल में योग के प्रति उत्साही लोंगो को 50 घंटे का योग प्रशिक्षण प्राप्त करने का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही योग में उपस्थित लोगों को आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशरध्मर्मध्सुजोक, ज्योतिष व टैरो कार्ड, चक्र हीलिंग, न्यूरो थैरेपी के बारे में अधिक जानने का मौका मिलेगा। इस फेस्टिवल में उत्तराखण्ड हाट भी होगा जहां से लोग योग संबंधी सभी जरूरतों के लिए सामानों की खरीदारी कर सकते हैं और उत्तराखण्ड के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ ही राज्य की संस्कृति का भी अनुभव कर सकते हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक और अन्तरराष्ट्रीय योग फेस्टिवल के प्रमुख आशीष चौहान ने कहा, ’’गंगा रिजार्ट ऋषिकेश में आयोजित होने वाले अन्तरराष्ट्रीय योग फेस्टिवल में देश-दुनिया की तमाम प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हो रही हैं। गुरूओं में गौर गोपाल दास, स्वामी अवधेशानंद गिरि, आर्चाय बालकृष्ण, सिस्टर बीके शिवानी व कलाकारों में हसंराज रघुवंशी, मोहित चैहान, रजनीश मिश्रा, रितेश मिश्रा, सुष्मित सेन, इंद्रा नाइक प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि इस योग फेस्टिवल में आप भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्टेªशन आॅनलाइन व आॅफलाइन दोनों तरह से किए जा रहे हैं। इस योग फेस्टिवल से संबंधित ज्यादा जानकारी या रजिस्टेªशन करने के लिए आप वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave A Comment