उत्तराखंड 6 मार्च 2021 : देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में सौ के पार है सक्रिय कोरोना मरीज, जानिए खबर
अब तक 93667 मरीज हुए है ठीक
कोरोना संक्रमण से 1694 लोगो की मौत भी हुई है
देहरादून | उत्तराखंड में 6 मार्च 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 97363 आज कुल 78 नए मामले मिले ,वही 93667 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1694 लोगो की मौत भी हुई है, आज प्रदेश में कोरोना से कोई मौत नही हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 21, हरिद्वार में 23, नैनीताल में 23 कोरोना के नए मामले मिले है | वही आज प्रदेश में 16768 लोगो को कोरोना टीका लगाया गया |





















