Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



फेसबुक द्वारा 100 कामयाब महिलाओं की खोज करेगी केंद्र सरकार

Narendra_Modi

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने फेसबुक के सहयोग से ‘शतकीय महिला पहल’ की शुरूआत की है। इसके लिए 100 कामयाब महिलाओं के नामांकन मांगे गए हैं। लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए नामांकन विषयक महत्‍वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है। इस पहल के तहत ऐसी 100 महिलाओं को चुना जाएगा जिन्‍होंने पूरे देश में समुदाय और राष्‍ट्र निर्माण के लिए योगदान किया है। ‘शतकीय महिला पहल’ के अंतर्गत एक प्रतिस्‍पर्धा का आयोजन किया जाएगा ताकि सोशल मीडिया के जरिए लोग 100 कामयाब महिलाओं के नाम सुझा सकें। इस पहल की शुरूआत 15 जुलाई, 2015 को की गई है। सोशल मीडिया हमारे रोजाना जिन्‍दगी का एक अहम हिस्‍सा बन चुका है और लोग इसके जरिए अपने विचार साझा करते हैं, सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं, विभिन्‍न मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करते हैं और विश्‍व के हर भाग में रहने वाले लोगों से संपर्क करते हैं। इंटरनेट और मोबाईल टेलीफोन के जरिए सोशल मीडिया के व्‍यापक प्रसार को ध्‍यान में रखते हुए सरकार ने फेसबुक के सहयोग से इस पहल के जरिए नागरिकों से सीधा संपर्क करने का निर्णय किया है। देश भर के भारतीय सकारात्‍मक और प्रेरक घटनाक्रमों से प्रेरित होते हैं तथा उन्‍हें ‘लाईक’ एवं ‘शेयर’ करके अपनी राय देते हैं। प्राय: सकारात्‍मक घटनाक्रम ‘वाइरल’ हो जाता है। बहरहाल इस पहल से लोगों को यह अवसर मिलेगा कि वे केवल ‘लाईक’ एवं ‘शेयर’ तक सीमित न रहते हुए उनपर ‘ऐक्‍ट’ करें। अब सोशल मीडिया का इस्‍तेमाल करने वाले व्‍यक्‍ति उन गुमनाम कामयाब महिलाओं को नामांकित कर सकते हैं और उन्‍हें धन्‍यवाद देने के साथ-साथ यह बता सकते हैं कि वे राष्‍ट्र के लिए कितनी महत्‍वपूर्ण हैं। यह नामांकन 30 सितंबर, 2015 तक दिया जा सकता है। इसे केवल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के फेसबुक पेज (https://www.Facebook.com/ministryWCD) पर ही दिया जा सकता है। ऑनलाइन नामांकन करने के लिए https://www.facebook.com/ministryWCD/app_892345240838861 पर क्‍लिक करें। दुनिया भर में कहीं से भी यह नामांकन किया जा सकता है, लेकिन केवल 18 वर्ष (31 दिसंबर, 2015 के आधार वर्ष पर) की आयु से अधिक भारतीय महिलाओं के विषय में ही होगा और मंत्रालय के फेसबुक पेज पर दिए गए नामांकन फार्म में उल्‍लिखित ‘इंडिया अंडर 20’ वर्ग में दर्ज कार्यों के विषय में ही होगा। नामांकन में नामांकित महिला का फोटो या क्षेत्र विशेष में उनके द्वारा किए गए कार्यों का वीडिया भी देना होगा। इसके अलावा यह विवरण भी देना होगा कि उक्‍त कामयाब महिला को क्‍यों सम्‍मानित किया जाना चाहिए। मतदान 7 नवंबर, 2015 को शुरू होगा, जो प्रतिष्‍ठित ज्‍यूरी द्वारा तय की गई सर्वोच्‍च 200 प्रविष्‍टियों में से किया जाएगा। विजेताओं के नामों की घोषणा दिसंबर, 2015 में की जाएगी और जनवरी, 2016 के गणतंत्र दिवस के आस-पास मंत्रालय उन्‍हें स्‍वागत समारोह में आमंत्रित करेगा। नामांकन की तिथि 30 सितंबर, 2015 है और सभी से आग्रह है कि नामांकन प्रक्रिया में मंत्रालय के उपरोक्‍त फेसबुक लिंक के जरिए हिस्‍सा लें। यह आग्रह भी किया जा रहा है कि इस सूचना का ज्‍यादा से ज्‍यादा प्रसार किया जाए ताकि हमारे विशाल देश के दूरस्‍थ हिस्‍सों तक यह जानकारी पहुंच जाए।

Leave A Comment