Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

किच्छा । बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने से बाइक सवार युवक की नहर में छिटक कर गिरने से मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका रुद्रपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने नदी का पानी रोक कर शव को बाहर निकाला। अतुल आयु 30 वर्ष पुत्र मनोहर लाल निवासी बिचपुरी थाना देवरनिया बरेली उत्तर प्रदेश रुद्रपुर की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। वह अपने दोस्त हिमांशु कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह जसपुर के साथ बाइक से पीलीभीत अपने दोस्त खेमकरण लाल की शादी में गया था। सोमवार रात्रि दोनों वहां से लौट रहे थे बाइक हिमांशु चला रहा था जबकि अतुल बाइक के पीछे बैठा हुआ था। शंकर फार्म के पास उनकी बाइक एनएच 74 पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नहर की पुलिया से टकरा गई।
दुर्घटना में हिमांशु सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठा बाइक से उछलकर नदी में जा गिरा रात को वहां से गुजरने वाले वाहनों ने घायल हिमांशु की कोई मदद नहीं की। मंगलवार सुबह तड़के शंकर फार्म के लोग जब निकले तो उन्होंने हिमांशु को सड़क पर पड़े देख पुलभट्टा पुलिस को सूचना दी। आपातकाल सेवा 108 के माध्यम से हिमांशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। उपचार के बाद होश में आने पर हिमांशु ने बताया कि उसके साथ उसका दोस्त अतुल भी था जो बाइक पर पीछे बैठा था। इसकी जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। एसओ विनोद जोशी ने अतुल की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन अतुल कहीं भी उनको नहीं मिला। अतुल के नहर में गिरने का शक होने पर पुलिस ने नहर का पानी रुकवा खोजबीन शुरू की तो वहां अतुल का शव मिल गया। हिमांशु की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। उसका रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave A Comment