Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



सराहनीय : कोरोना संकट में राधे कृष्णा सामाजिक संस्था कर रही जरूरतमंद परिवारों की मदद

देहरादून | राधे कृष्णा सामाजिक संस्था ने अपनी सेवा को जारी रखते हुए इस लॉकडाउन में भी कई परिवारों को सहायता पहुंचाने का कार्य किया है यह वह परिवार है जिन परिवारों में या तो रोजगार ना होने की वजह से खाने-पीने की सामग्री की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही थी और इसमें वह परिवार भी शामिल है जिन्होंने अपने मुखिया को इस कोरोना काल में खोया है । संस्था की अध्यक्षा हिमानी बंसल के अनुसार संस्था लगातार प्रतिदिन लोगों को मदद कर रही है इसी क्रम में संस्था ने कुछ परिवारों का पूरा जिम्मा उठाते हुए उनके घर तक राशन पहुंचाने का कार्य किया है संस्था ने कोविड में होम आइसोलेशन में रहने वाले परिवारों को भी निशुल्क ऑक्सीजन के सिलेंडर ,दवाइयां , भाप के लिए स्टीम, काढ़े की व्यवस्था उपलब्ध कराई है। हिमानी ने यह भी बताया कि यह सेवा तब तक जारी रहेगी जब तक इन परिवारों कि कोई आमदनी का स्रोत दोबारा से बन जाए संस्था नहीं अभी तक कई कपड़े के मास्क बनाकर ना सिर्फ बस्तियों में बल्कि राह चलते मजदूरों तक को मुफ्त में मुहैया कराया है इस कठिन समय में संस्था के द्वारा एक और सेवा चलाई गई और वह सेवा थी शाम के चाय की व्यवस्था जो शाम को नगर निगम के योद्धाओं के लिए एवं हमारे सुरक्षा में तैनात पुलिस बल के लिए सेवा चलाई गई इस संस्था ने निकट भविष्य में एक रूपरेखा तैयार की है जिसमें यह बताया गया है की आने वाले समय में संस्था कुछ ऐसे कदम उठाएगी जिसमें वह यह प्रयास करेगी की जिन लोगों का व्यवसाय इस करोना काल में छूट गया या घर के मुखिया की मृत्यु होने के कारण व्यवस्था चरमरा गई उन परिवारों तक रोजगार पहुंचाने का कार्य भी यह संस्था करेगी संस्था के अध्यक्ष ने यह बताया की यह संस्था गत 3 वर्षों से कार्य कर रही है और आज तक कभी किसी की मदद करते समय ना तो कोई चित्र लिया गया ना ही किसी सोशल मीडिया में इसका प्रचार प्रसार किया गया संस्था का मानना है की सेवा करना तो बड़ी बात है ही परंतु यह सुनिश्चित करना भी एक जिम्मेवारी है कि सेवा जरूरतमंदों तक ही पहुंचाई जाए और कुछ परिवारों को चिन्हित करके उनकी पूरी जिम्मेदारी ली जाए ताकि उनको किसी भी तरीके की तकलीफ से ना गुजरना पड़े।
इस दौरान संस्था ने कई लोगों को जिनको अस्पतालों की जरूरत थी वह की मुहैया कराया । संस्था अभी भी डॉक्टर निधि से निशुल्क प्रमाश उन परिवारों को दिला रही है जो कोरोना के चलते घरों में आइसोलेट है। डॉ निधि इस संस्था की सदस्य भी है और उन्होंने हॉस्पिटल में बेड की व्यवस्था कराने में संस्था का सहयोग किया है। संस्था का यह भी कहना है की जैसे यह लॉकडाउन समाप्त होगा तभी भी सेवा सुचारू रूप से चलती रहेगी और एक जागरूकता अभियान की शुरुआत होगी जिसमें यह बताया जाएगा की सभी को 2 गज की दूरी एवं मास्क पहनकर रहना है टीकाकरण सही समय पर कराना है और इसके साथ साथ बच्चों के लिए जैसा की आशंका है कि तीसरी लहरा सकती है उसके लिए भी परिवारों को अवगत कराया जाएगा ताकि इस जागरूकता अभियान से जनता में एक जागरूकता आए और दोबारा से लॉकडाउन की स्थिति से ना गुजरना पड़े।
इस मुहिम को चलाने में हिमानी के साथ साथ, प्रवीण शर्मा, मंजू कटारिया, मल्लिका प्रोहित, निधि राणा , विनोद जी, सचिन आनंद , राजीव सच्चर , सेवा सिंह माथारू के साथ-साथ अन्य लोग भी संस्था में सहयोग कर रहे हैं ।संस्था का उद्देश्य सेवा सही हाथों तक पहुंचाना है।

Leave A Comment