उत्तराखंड में “आप” की सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ पुराने बिल होंगे माफ : केजरीवाल
देहरादून | दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल देहरादून पहुँचने के बाद मीडिया से वार्ता किया | प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अच्छे और ईमानदार लोग है भगवान ने उत्तराखंड को सबकुछ दिया है। परन्तु उत्तराखंड के नेताओ ने राज्य को बर्बाद किया है। जहाँ कांग्रेस के पास नेता नही है तो वही पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी सरकार 4 साल में कुछ नया नही कर पायी | आज महंगाई ने सबसे ज्यादा आम आदमी परेशान है | आप की सरकार बनने पर उत्तराखंड वासियो को 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी | हर परिवार को दी जाएगी मुफ्त बिजली वही केजरीवाल ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि उत्तराखंड वासियों के पुराने बिजली के बिल माफ किये जायेंगे |





















