Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



कोविड से बचाव में टेस्टिंग तथा टीकाकरण दोनो ही बेहद जरूरी : सीएम धामी

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सांय शासन के उच्चाधिकारियों एवं जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड- 19 से बचाव के लिये की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से जनपदवार व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने जनपदों के अस्पतालों में ऑक्सीजन, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड तथा बच्चों के लिये पृथक से ऑक्सीजन व आइसीयू बेडों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सभी जिलाधिकारी 31 जुलाई तक इससे सम्बन्धित व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि जहां भी इसके लिये चिकित्सकों अथवा अपेक्षित धनराशि की जरूरत होगी उसकी व्यवस्था की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कोविड से बचाव में टेस्टिंग तथा टीकाकरण दोनो ही बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं। पिछले कुछ समय में कोविड संक्रमण के मामलों में कमी आई है, परंतु अभी भी पूरी सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी जिला अस्पतालोंए सीएससी, पीएससी में पर्याप्त आक्सीजन, आक्सीजन बेड, आईसीयू, वेंटिलेटर तथा बच्चों के अलग से वार्ड बनाये जाने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एमएच के हास्पिटलों मेंं कोविड से सम्बन्धित उपचार के लिये अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था तथा वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के लिये वे रक्षा मंत्री एवं गृह मंत्री से भी बात करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी जिलाधिकारी जनपद के सभी अस्पतालों में की जाने वाली व्यवस्थाओं का आंकलन भी करें ताकि आवश्यकता पड़ने पर एक ही अस्पताल पर दबाव न पड़े। उन्होंने इस सम्बन्ध में जन जागरूकता के प्रसार पर भी ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत पर्यटन से जूङे लोगों, व्यवसायियों के लिये 200 करोड़ के पैकेज की व्यवस्था की गई है। जो सीधे उनके खातों में जमा की जायेगी। मुख्य सचिव डॉ एसएस सन्धु ने जिलाधिकारियों से कोविड-19 की थर्ड वेव की चुनौती का सामना करने के लिये तैयारी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे हम प्रदेश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने में भी सफल होंगे। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद इन व्यवस्थाओं का कैसे बेहतर उपयोग हो सके, इस पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय कर समस्याओं का बेहतर ढंग से समाधान करने की भी अपेक्षा की। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी द्वारा कोविड-19 के बचाव के सम्बन्ध में राज्य स्तर पर की गई गई व्यवस्थाओं का प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस अवसर पर सभी जिलाधिकारियों द्वारा उनके स्तर पर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ रणजीत सिन्हा तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment