Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वस्थ्य और रोजगार से रुकेगा पलायन : कर्नल कोठियाल

सितारगंज । युवा संवाद में आज सितारगंज पहुंचे कर्नल कोठियाल ने सितारगंज पहुंचकर युवाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि सितारगंज में युवाओं के जोश को देखकर वो गदगद हो गए हैं ,उन्हें यहां आने से पहले नानकमत्ता साहब में मत्था टेकने का मौका मिला, जहां उन्होंने बताया यहां से उन्हें नई उर्जा मिली है और यहां से मिले संदेश वो यहां से लेकर आगे बढेंगे। उसके बाद सितारगंज में युवाओं से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड के युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों से लेकर प्राकृतिक संसाधनों सहित बहुत रोजगार के साधन उपलब्ध हैं, लेकिन सरकार की नाकामियों की वजह से आज यहां के युवा बेरोजगार हैं। सरकार यहां के युवाओं के बजाए आउटसोर्सिंग पर ध्यान दे रही है ,लेकिन अगर यही काम यहां के युवाओं के सुपुर्द कर दिया जाए तो बेरोजगारी जैसी घातक बीमारी एक हद तक राहत मिल सकती है। पलायन को लेकर उन्हों कहा कि पलायन प्रदेश की नियति बन गई है और उत्तराखंड में अधिकतर लोग रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं या अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थय सेवाओं के लिए लेकिन आप पार्टी का मानना है कि अगर मूलभूत सुविधाएं एक ही जगह पर दे दी जांए तो ऐसा हालात पैदा ही नहीं होंगे। दिल्ली सरकार इसी फाॅमूले पर काम कर रही है। यहां के लोगों को दिल्ली के स्कूल और अस्पताल दिखाएंगे ताकि वो हकीकत जान सकें कि आप पार्टी जो कहती है वो करती है और ऐसा माॅडल उत्तराखंड में भी लागू किया जाएगा जिससे यहां पर पलायन रुक सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां के कई युवा आज खेल में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं लेकिन यहां के स्पोर्टस काॅलेज में ऐसी वो सुविधाएं मौजूद नहीं हैं जो यहां के युवाओं को तराश सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में दैवीय आपदा आती रहती हैं लेकिन अगर इस दैवीय आपदा को डिजास्टर टूरिज्म का रुप दे दिया जाए तो यहां के कई युवाओं को कई तरह से यहां रोजगार आसानी से उपलब्ध होगा। इसके बाद कर्नल कोठियाल ने आप उपाध्यक्ष दीपक बाली और अजय जयसवाल के साथ बंगाली समाज की ठाकुर सरकार के घर पहुंचकर भोजन किया जहां उन्होंने लोगों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी और आश्वासन दिया कि आप पार्टी की सरकार बनते ही यहां के लोगों की वाजिब समस्याओं का निस्तारण हर हाल में होगा। उन्होंने कहा कि जनता का बहुत ज्यादा समर्थन उन्हें मिल रहा है और अबकी बार पूरे प्रदेश में झाडू ही चलती नजर आएगी।

Leave A Comment