Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



जॉर्ज एवरेस्ट पर अब यह सुविधा भी मिलेगी, जानिए खबर

23.67 करोड़ की लागत से हो रहा है जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र का जीर्णोद्धार
देहरादून/मसूरी। माउंट एवरेस्ट समेत देश की कई चोटियों की खोज करने वाले सर जॉर्ज एवरेस्ट (आवासीय परिसर) समेत उसके आसपास के क्षेत्र के जीर्णोद्धार का काम तेजी से चल रहा है। 23.67 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे विकास कार्यों का रविवार को पर्यटन अपर सचिव युगल किशोर पंत ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश ‌दिए कि जॉर्ज एवरेस्ट पर बनाए जाने वाले पांच प्रतीक्षालयों की जगह दस प्रतीक्षालय बनाए जांए। लकड़ी की सुंदर कला से 9Û8 के बनने वाले प्रतीक्षालय में पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।  स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे पर्यटन अपर सचिव युगल किशोर पंत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाथीपाऊ से लेकर जॉर्ज एवरेस्ट तक जाने वाले मार्ग को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। साथ ही पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के लिए जगह-जगह सूचना पट लगाए जाएं। दिन प्रतिदिन जॉर्ज एवरेस्ट पर पर्यटकों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पर्यटन अपर सचिव ने संबंधित अधिक‌ारियों को निर्देश दिए कि‌ बुम बैरियर के पास पार्किंग स्थल बनाने के साथ रिसेप्शन काउंटर बनाया जाए। जहां से पर्यटकों को जॉर्ज एवरेस्ट से संबंधित सभी जानकारियां आसानी से मिल सकें। साथ ही उन्होंने अधिक‌ारियों को निर्देश दिए कि जॉर्ज एवरेस्ट पर हो रहे विकास कार्यों को तय समय पर पूरा किया जाए। पर्यटन अपर सचिव युगल किशोर पंत ने कहा, उत्तराखंड के परंपरागत लकड़ी के घर, दशकों बाद आज भी वैसे ही मजबूत रहते हैं। जोर्ज एवरेस्ट पर बनने वाले प्रतीक्षालय यहाँ आने वाले पर्यटकों को बेहतर और आनंदमय अनुभव देंगे। जोर्ज एवरेस्ट पर होने वाले विकास उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस दौरान आर.के. तिवारी एपीडी, आर्केटेक्ट हरेंद्र चैहान, कॉन्ट्रेक्टर अरुण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Comment