Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



थत्यूड में जल्द खुलेगा यूथ फाउंडेशन कैंप : कर्नल कोठियाल

देहरादून । आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल आज युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए थत्यूड पहुंचे, जहां आप के कार्यकर्ताओं ने कर्नल कोठियाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद कर्नल कोठियाल ने शिव  मंदिर में दर्शन करने के साथ उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीद वीरेंद्र भट्ट को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर युवा संवाद में प्रतिभाग किया। युवाओं से सीधा संवाद करने पहुंचे कर्नल कोठियाल ने युवा संवाद में युवाओं के कई स्थानीय मुद्दों समेत प्रदेश के कई मुद्दों पर बात की। युवा संवाद में  जौनपुर विकासखंड से पहुंचे कई युवाओं ने उनके थत्यूड आने पर अपनी खुशी जाहिर की। युवाओं की भीड़ देखकर कर्नल कोठियाल ने भी युवाओं से कहा,यहां के  युवाओं के जोश देखकर उनके अंदर भी नई ऊर्जा का संचालन हुआ है। युवाओं से संवाद के दौरान थत्यूड को लेकर  उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं के जोश को देखकर और रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए, जल्द ही थत्यूड के आसपास जमीन तलाशी जाएगी ,और यहां पर युवक और युवतियों को यूथ फाउंडेशन के कैंप के माध्यम से ट्रेनिंग लेकर फौज में भर्ती करवाया जाएगा, ताकि यहां के युवक और युवतियां सेना में जाकर एक नई मिसाल पेश कर सकें। उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि, यहां के युवा भी यूथ फाउंडेशन से जुड़े ताकि ना सिर्फ वह सेना में जाएं बल्कि समाज में रहते हुए समाज के लिए भी एक अहम भूमिका अदा कर सकें।
युवाओं द्वारा पलायन जैसे मुद्दे पर पूछे सवाल पर  कर्नल कोठियाल ने कहा, पलायन आज एक गंभीर बीमारी बन चुकी है ,जिसके लिए प्रदेश की सरकार बहुत बड़ी जिम्मेदार है, अगर समय रहते यहां के लोगों को मूलभूत जरूरतें मुहैया करा दी जाती तो,शायद पलायन काफी हद तक रुक सकता था। आप की सरकार आने पर उन्होंने पलायन को अहम मुद्दा मानते हुए इसपर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता बताई।इसके अलावा, शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार जैसे अहम मुद्दे पर उन्होंने सरकारों को गंभीर रहने की वकालत की जिससे आम जनता को दिक्कत न हो। लेकिन पिछले 20 सालों में सरकारों की इन क्षेत्रों में संवेदनहीनता का जिक्र भी किया जिसकी वजह से उत्तराखंड की जनता को बहुत कुछ भुगतना पड़ा।  उन्होंने कहा,पिछले सरकारों की इन क्षेत्रों के प्रति  अनदेखी की वजह से  मजबूरन लोगों को पलायन करना पड़ा जिसके लिए पूर्ववर्ती सरकारें जिम्मेदार है।

Leave A Comment