Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



उत्तराखण्ड के युवा को रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाएंगे : सीएम धामी

 

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद चम्पावत के अमोडी में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री का पारंपरिक संगीत के साथ तथा कॉलेज की छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा तथा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जन अपेक्षाओं का सम्मान करते हुए वे राज्य की सेवा में पूरे समर्पण एवं लगन के साथ हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों की घोषणा की जाएगी उन सभी को पूरा भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में लगभग 22 से 24 हजार रिक्त पदों और बैकलॉग की रिक्तियों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। सिर्फ सरकारी नौकरी ही नहीं हम युवाओं को स्वरोजगार की योजनाओं से जोड़ने पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार कार्यक्रमों के तहत लगभग 1 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा, उत्तराखण्ड के युवा को रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाएंगे। उन्होंने कहा कि लोक सेवा आयोग, संघ लोक सेवा आयोग, एन.डी.ए, सीडीएस आदि प्रतियोगिता की प्रारम्भिक परीक्षा पास करने वाले युवाओं को मेन परीक्षा की तैयारी के लिये 50 हजार की धनराशि प्रदान किये जाने का निर्णय किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत 12 आदर्श महाविद्यालयों में से एक उत्तराखण्ड के देवीधुरा में बनकर तैयार हो चुका है। कोरोना योद्धाओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने 205 करोड़ का पैकेज कोरोना योद्धाओं के लिए जारी किया है। उन्होंने वात्सल्य योजना के बारे मे भी बताया कि कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों को अब सरकार प्रतिमाह 3000 हजार रुपये उनके भरण पोषण के लिए देगी। कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना के प्रति जागरूक रहने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि भारतनेट से गाँव गाँव तक इंटरनेट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर जिलाधिकारी विनीत तोमर, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Leave A Comment