Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उत्तराखंड : जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

देहरादून । केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट का हर्रावाला, भानियावाला, रानीपोखरी,ऋषिकेश, श्यामपुर सहित कई स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत हुआ जन आर्शीवाद यात्रा के तहत डोईवाला पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भानियावाला में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि पहले एक कील भी बाहर से मंगानी पड़ती थी। लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में जल, थल और वायु से जुड़े सभी रक्षा उपकरण देश में ही बनाएं जा रहे हैं। एक हजार करोड़ का सामान भारत निर्यात कर चुका है। जिससे अब भारत निर्यातक देशों की सूची में शामिल हो चुका है। इशारों में कहा कि कुछ लोग प्रदेश में कई चीजें माफ करने की बात कर रहे हैं। लेकिन वो भूल जाते हैं कि किसी भी माहामारी में रोग से कम और भूख से लोग अधिक मरते हैं। लेकिन पीएम मोदी ने अस्सी करोड़ लोगों को राशन देकर एक भी व्यक्ति को माहामारी में भूख से नहीं मरने दिया। एक करोड़ और गैस कनेक्शन लोगों को दिए जा रहे हैं। इसलिए भाजपा को पिछले बार के मुकाबले और अधिक वोटों से जीताना है।
पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अजय भट्ट के केंद्रीय मंत्री बनने से डिफेंस, पर्यटन आदि के जो मसले हैं। उन्हे हल करने में अब आसानी रहेगी।उन्होंने कहा कि सैनिक बहुल उत्तराखंड से रक्षा मंत्री बनाकर प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं के संकल्प से भाजपा और आगे बढेगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, अनिल गोयल, जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर, भरतराम कोठारी, करन बोरा,  पुष्कर काला, आदित्य चौहान,मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, राजकुमार राज, अरूण मित्तल, विनोद कश्यप, राजेंद्र मनवाल, रचिता ठाकुर, भारत मनचंदा, संजीव सैनी,वेद प्रकाश कंडवाल,रामेश्वर लोधी,सरिता जोशी,नगीना रानी, विक्रम नेगी,सोनू गोयल, ममता नयाल, सुषमा चौधरी, सुमनलता, गीतांजलि रावत, पूनम चौधरी स्वीटी पंवार, प्रदीप नेगी, संजय चमोली, ईश्वर रौथाण, संदीप नेगी, राजेश भट्ट, सुभाष रावत, दिनेश सजवाण, वर्षा वर्मा, चन्द्रकला ध्यानी, आशा सेमवाल,सतीश सेमवाल, अमित शाह, प्रेम पुण्डीर, पंकज  शर्मा,  मनवर नेगी,सतेंद्र चौधरी,ललित पंत, मुन्ना चौहान, सदानंद उनियाल, महेश पंत आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर ऋषिकेश  और श्यामपुर में मेयर अनीता ममगाईं, दिनेश सती,गणेश रावत,कृष्ण कुमार सिंघल,सुदेश कंडवाल,राजेश जुगलान आदि की अगवाई में जन आशिर्वाद  यात्रा का स्वागत किया गया।

Leave A Comment