Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजर रहे हैं जरूरतमंद स्कूली बच्चे : समाजसेवी रमनप्रीत

देहरादून | कोरोना काल के बाद वैसे तो इस महामारी का दुष्प्रभाव समाज के सभी वर्ग पर पड़ा है,और सभी इससे प्रभावित भी हुए हैं,परन्तु सबसे बुरा असर पड़ा है मध्यम एवम निम्न वर्ग के विधार्थियों पर,जो पिछले लगभग डेढ़ साल से स्कूल,कॉलेज छोड़कर अपने घर पर रहकर ही पढ़ाई कर रहे हैं।

ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर अभिभावकों का शोषण

ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर अभिभावकों का शोषण इस हद तक पहुँच गया है कि महामारी के दौर में अपना रोजगार और काम धंधा गवां चुके लोगों के पास घर का खर्च चलाने तक के पैसे नही होने के बावजूद भी बच्चों की फीस को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। जिन अभिभावकों का दो वक्त की रोटी खाने का भी रोजगार छीन चुका हो वो भला 2 साल की फीस की व्यवस्था कैसे कर पाएंगे,इसी समस्या को लेकर अभिभावकों के साथ – साथ बच्चे भी मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजर रहे हैं,स्कूल खुलने के बाद स्कूल प्रशासन के द्वारा बच्चों को पिछली फीस देने के लिए बाध्य किया जा रहा है,और अभिभावकों के पास कोई विकल्प है नही,तो इसका सीधा असर गरीब बच्चों की मानसिक दशा पर पड़ रहा है,स्कूल जाने पर अपने आपको अपमानित होने का डर उनके मन मे तरह तरह की हीनभावना पैदा कर रहा है,कुछ जगह से तो बच्चों के द्वारा आत्महत्या की खबरें भी आ रही हैं,जो कि बहुत घातक सिद्ध होगा,बावजूद इसके सरकार के द्वारा इस दिशा में अभी तक भी कोई ठोस कदम नही उठाये जाने को लेकर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है,सरकार को जल्द ही इस समस्या के समाधान को कोई रास्ता निकालना ही होगा।

मनवीर कौर चैरिटबल ट्रस्ट अपने स्तर पर कर रही मदद

मनवीर कौर चैरिटबल ट्रस्ट की अध्यक्षा रमनप्रीत कौर की ओर से इस दिशा में कई सार्थक कदम उठाए गए हैं,उन्होंने अपने एनजीओ के माध्यम से कई असहाय बच्चों की स्कूल फीस की व्यवस्था एवम कुछ की फीस माफी की भी व्यवस्था देहरादून में करायी है,परन्तु उनका कहना है कि इस प्रकार की सहायता ऊंट के मुंह मे जीरे के समान साबित हो रही है,इसके लिए मेरी सरकार से अपील है कि ऐसे बच्चों की मदद के लिए आगे आएं, जिससे कि गरीब बच्चों को भी शिक्षा के अधिकार का लाभ मिल सके,और कोई भी अपने अधिकार से वंचित न रह सके,और ससम्मान अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।।

Leave A Comment