Breaking News:

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026



समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचना जरूरी : सीएम धामी

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पं. दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय जंयती समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के बारे मे बोलना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा है। उन्होंने हमें सिखाया है कि समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुचाना हमारा उद्देश्य होना चाहिए, और इसी सोच को लेके हम आगे बढ़े हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस स्वपन को साकार किया जा रहा है। उनका सम्पूर्ण जीवन सादगी से भरा था। उनके सिद्धान्तों पर चलकर पिछड़ो तथा समाज के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्तियों के हित मे योजनायें बनायी गई है। अटल आयुष्मान भारत जैसी योजना पं. दीनदयाल उपाध्याय के स्वप्नों को साकार कर रही है, उत्तराखण्ड में भी 3.5 लाख लोगों ने अब तक इस योजना का लाभ उठा चुके हैं, जिनपर 460 करोड़ की धनराशि व्यय की गई है। प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाना भी निशुल्क कर दिया गया है। यह दुनिया में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे बड़ी योजना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जवला योजना तथा स्वच्छ भारत जैसी योजना भी केन्द्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही है जो कि समाज में एक नई क्रांति लाने का कार्य रही है। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना भी गरीबों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। यह सारी योजना अन्त्योदय भारत के स्वप्न को पूरा करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी क्रम में जल जीवन मिशन योजना भी है। हमारी पूरी कोशिश है कि 2022 तक प्रदेश में इस योजना के तहत हर घर को जल की प्राप्ति हो सकेगी। हमने इस योजना के तहत प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र एक रूपये में तथा शहरी क्षेत्रों में 100 रूपये में कनेक्शन दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवा स्वयं को स्वरोजगार से जोड़कर रोजगार देने वाले बनें इसके लिये मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आदि के तहत युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश में 24 हजार सरकारी पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है, सभी प्रक्रियायें जल्द ही पूर्ण की जायेंगी। 31 मार्च, 2022 तक जो भी भर्ती की परीक्षायें होंगी, उनमें कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। युवाओं को समूह ‘ग’ की परीक्षा में शामिल होने के लिये अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार लाखों लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रही है। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है, जिसके लिए जगह-जगह कैम्प लगाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के कारण प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई है। पयर्टन, परिवहन, राफ्टिंग व्यवसाय को उभारने के लिए इन व्यवसायों से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में 200 करोड़ का पैकेज दिया गया है। इसी प्रकार स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए राज्य सरकार ने 205 करोड़ का पैकेज दिया है। यह धनराशि सीधे उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य को आवश्यकतानुसार वेक्सीन उपलब्ध कराने में राज्य की बड़ी मदद की है। हमारा प्रयास राज्य के सभी लोगों को दिसम्बर, 2021 तक सभी का वेक्सीनेशन कराने का है।
इस अवसर मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के कार्यालय एवं शोध संस्थान आदि के लिये भूमि की व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही का भी आश्वासन दिया।
समारोह को मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए विश्व संवाद केन्द्र के निदेशक विजय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन यात्रा एवं विचार यात्रा के दो पक्ष है। उन्होंने अन्त्योदय एकात्म मानववाद एवं धर्म अधर्म के सम्बन्ध में पं. दीनदयाल के विचारों की स्पष्टता के साथ व्याख्या की। विजय ने कहा कि पं0 दीनदयाल का उत्तराखंड से भी गहरा सम्बन्ध रहा है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल एवं सांसद नरेश बंशल ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक हरवंश कपूर, मेयर देहरादून सुनिल उनियाल गामा, पं. दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान की अध्यक्षा शुभा वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश पंत आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment