Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



भाजपा में कार्यकर्ता ही है जीत के आधारः जेपी नड्डा

देहरादून । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडढा ने कहा कि  भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और वही पार्टी की जीत को सुनिश्चित करते हैं। पार्टी को अपने वायदो पर खरा उतरने के कारण ही जनता का आशिर्वाद मिलता रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल रूप से बुधवार को आयोजित शक्ति केन्द्र संयोजकों, प्रभारियों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना की लड़ाई में जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अदभुद योगदान दिया है।  राष्ट्रीय अध्यक्ष के उधबोधन को आईआरडीटी ऑडिटोरियम सर्वे चौक सहित पूरे प्रदेश में सभी 70 विधानसभाओं में वर्चुवली पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारे चुनाव जीतने का शस्त्र है। भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है जो नेताओं के आधार पर नहीं वरन कार्यकर्ताओ के आधार पर चुनाव लड़ती है और जीतती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2014, 2017 व 2019 के चुनावों में प्रदेश की जनता ने पारदर्शिता, सूशासन और सेवा के आधार पर पार्टी को मौका दिया। उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 2022 में जनता के आशीर्वाद से  पुनरू प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कोरोनाकाल में जनकल्याण के निर्णय लिए गए वंही कोविड को हराने के लिए ऑक्सीजन,कोविड उपकरण व टीकाकरण किया गया। दुनिया मे सबसे तेज गति का वेक्सीनेशन अभियान भारत मे चला जिस पर विपक्ष द्वारा जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया, लेकिन जनता ने उनकी बातों में न आकर रिकार्ड वेक्सीनेशन करवाया व आने वाले समय मे हम शत-प्रतिशत वेक्सीनेशन को पूर्ण कर लेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी के जन्मदिन पर ढाई करोड़ वेक्सीन लगाई गई जो कि एक रिकॉर्ड है। देश मे मोदी जी व उत्तराखंड में धामी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। विकास के आयामों को छूते हुए आलवेदर रोड बनने से उत्तराखंड पर्यटन में नई ऊंचाइयों को छुएगा।  इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि रामनगर की चिंतन शिविर में जो 2022 के  जीत के लिए नक्शा तैयार किया गया उस पर हमारे बूथ से लेकर प्रदेश तक सक्रिय होकर काम कर रहे हैं।  हमारे यहां मीडिया की कार्यशाला संपन्न हो चुकी है और हाल में राष्ट्रीय महिला मोर्चा की सफल कार्यसमिति संपन्न हुई है। हमारे यहां सभी बूथ समितियों का सत्यापन हो गया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री निरंतर जनहित के लिए निर्णय ले रहे हैं और उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम गड रहा है। उन्होने कहा कि  2364 शक्ति केंद्र हैं यह सभी शक्ति केंद्र चुनाव का आधार है। अभी कुछ दिनों पहले ही बूथ पर हमारा हर पदाधिकारी और नेता प्रवास करके आया और आने वाले कार्यक्रमों को उनके साथ साझा किया।
        इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन हम सभी के लिए जनहित के कार्य करने के लिए प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड सरकार जनहित के कार्यों को मध्य नजर रखते हुए कार्य कर रही है। करोना महामारी के कारण बहुत से छोटे-छोटे ऐसे व्यवसाय थे जिनकी आजीविका पर गहरा असर पड़ा। जिनमें प्रमुख रूप से पर्यटन, भेड़ पालन, बकरी पालन अन्य सभी तरह के व्यवसाय थे, उनके लिए हमारी सरकार ने 119 करोड़ का राहत पैकेज दिया। हमने एक सहयोगी के रूप में उनका साथ दिया। उन्होंने रोजगार पर सभी का ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि हमने रोजगार देने के लिए सभी स्तर पर सार्थक प्रयास किए हैं और यह निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि कोई भी चुनाव संगठन के आधार पर जीता जाता है और भाजपा के पास आज सबसे मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि हमने विधानसभा प्रभारी व विधानसभा विस्तारक बना दिए हैं और साथ ही 2022 चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति भी बना दी गई है। उन्होंने इस अवसर पर दो नारे दिये मेरा घर भाजपा का घर ष्मेरा परिवार भाजपा का परिवार इसी धेय के साथ 2022 चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत उत्तराखंड में हासिल करेगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक अजय टम्टा, प्रदेश सरकार में मंत्री रेखा आर्य, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, मेयर सुनील उनियाल कौस्तुबा नंद जोशी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा, प्रदेश आईटी संयोजक हिमांशु, अजीत नेगी, प्रदेश आईटी सह संयोजक प्रवीण लेखवार, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Comment