Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



सूचना का अधिकार विषय पर वेबिनार सम्पन्न, जानिए खबर

 

देहरादून | हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय उत्तराखंड के स्वामी राम तीर्थ परिसर, विधि विभाग के द्वारा सूचना का अधिकार विषय पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार के संयोजक डॉक्टर सुधीर कुमार चतुर्वेदी ने वेबीनार में सम्मिलित सभी लोगों का स्वागत करके शुरुआत किया। इस वेबीनार की आयोजन सचिव हिमानी बिष्ट ने वेबीनार के विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। विधि विभाग के विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रोफेसर ए के पाण्डेय ने सूचना का अधिकार क्या है व इसके उद्देस्य पर अपने विचार व्यक्त किए। परिसर निदेशक प्रोफेसर ए ए बौड़ाई ने सूचना के अधिकार अधिनियम के महत्व पर चर्चा किया। इस वेबीनार में प्रथम मुख्य वक्ता हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रायपुर के प्रोफेसर व रजिस्ट्रार उदय शंकर जी थे इन्होंने अपने वक्तव्य में सूचना का अधिकार का विस्तार से चर्चा किया साथ ही अधिनियम में उल्लेखित किए गए केंद्रीय सूचना आयोग के गठन अधिकार एवं कर्तव्यों से संबंधित प्रावधानों का विस्तार से चर्चा किया तथा केंद्रीय सूचना आयोग द्वारा विगत पंद्रह वर्षो तक का किए गए कार्यों पर भी प्रकाश डाला । इन्होंने सूचना का अधिकार से संबंधित आवेदनों पर कैसे आवेदक केंद्रीय सूचना आयोग तक अपनी आवेदन पत्रों की कार्रवाई करा सकता है इसके बारे में भी बहुत ही विस्तृत तरीके से वादों का हवाला देते हुए बताया । कार्यक्रम के द्वितीय मुख्य वक्ता आईएमटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ लॉ के डीन प्रोफेसर विनोद कुमार श्रोटिया जी थे। इन्होंने सूचना के अधिकार का विधि शास्त्रीय दृष्टिकोण से व्याख्यान दिया एवं सूचना के अधिकार का संविधान में क्या महत्व है इस पर भी विस्तार से चर्चा किया । इन्होंने व्यक्ति को क्या- क्या सूचना के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अधिकार प्राप्त है , इसके बारे में भी विस्तार से बताया साथ ही यह भी बताया कि यह अधिनियम 12 अक्टूबर 2005 को लागू हुआ । इस अधिनियम की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति को होनी चाहिए । इस वेबीनार में मॉडरेटर के रूप में विधि विभाग के शोध छात्र अनुज सिन्हा ने योगदान दिया। अंत में डॉ आलोक कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस वेबीनार में विश्विद्यालय के 70 से अधिक अध्यापक, शोधार्थी, छात्र एवं छात्राएँ उपस्थित हुए।

Leave A Comment