Breaking News:

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026



देहरादून : चोरों का मुखबिर निकला सिपाही, सिपाही की थी चोरी में हिस्सेदारी

देहरादून । जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो मानव समाज का गर्त में जाना तो तय ही माना जाएगा। वैसे तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में लेने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। जहां चोरी के आरोपियों के खुलासे में कबूल किया है कि पुलिस का ही एक सिपाही चोरों का मुखबिर बना हुआ था। जोकि मुखबिरी की वसूली चोरों से करता था। राजधानी दून में पुलिस ने सिपाही समेत चार चोरों को गिरफ्तार किया है आरोपी सिपाही चोरों के साथ मिला हुआ था और पुलिस मूवमेंट की जानकारी चोरों तक पहुंचाता था। इतना ही नहीं इसकी एवज में सिपाही चोरों से अच्छी खासी रकम वसूलता था। पुलिस की मानें तो आरोपी डोईवाला में बंद पड़ी फैक्ट्रियों में चोरी की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे थे, लेकिन चोरी के बाद आसानी से बच कर निकल जाते थे। इसमें उनकी मदद लालतप्पड़ में तैनात सिपाही स्वप्निल ऋषि करता था।
दरअसल, डोईवाला के माजरी ग्रांट के बिरला पावर सेलियांस निवासी चंद्रभान सिंह पाल ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि लालतप्पड़ में बिरला पावर सेलियांस (बिरला यामाहा) में चोरी की घटनाएं हो रही है, जहां से लोहे और मशीनें गायब हो रही है। जबकि, फैक्ट्री बंद पड़ी हुई है। सिक्योरिटी गार्ड और केयर टेकर न होने के कारण बीती रात भी कंपनी में चोरी हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें गठित की। टीम ने घटना स्थल के आस-पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों मोहम्मद इरशाद निवासी बिजनौर, आरोपियों ने बताया कि सिपाही लगातार उनके संपर्क में था और चोरी के घटनाओं को अंजाम देने के दौरान वो पुलिस के मूवमेंट से संबंधित सारी जानकारियां आरोपियों को देता था। इसके एवज में आरोपी उसे हर चोरी में से 10 से 15 हजार तक का हिस्सा देते थे। पूछताछ के दौरान सिपाही स्वप्निल ऋषि का नाम सामने आने पर अभियोग में धारा 120 ठ की बढ़ोत्तरी की गई। डोईवाला और भोला निवासी ऋषिकेश को लोहे के बडे छह फीट के 5 गार्टर और 34 बडे-छोटे एंगल के साथ माजरी ग्रांट लालतप्पड़ से गिरफ्तार किया। देहरादून एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि सिपाही लगातार चोरों के साथ संपर्क में था और हर स्तिथि की जानकारी दे रहा था। सिपाही को सस्पेंड कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के पास से लोहे के एंगल, लोहे के बड़े गाटर बरामद किए हैं। मामले में एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है। बरहाल, जब पुलिस की ही संलिप्ता अपराध में पाई जाती है तो खाकी की कार्यप्रणाली और मुस्तैदी पर भी सवाल उठना लाजिमी है। ये पहला मौका नहीं है जब आरोपियों को पुलिस की शह मिली है। इस तरह की मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। जो पुलिस महकमे पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

Leave A Comment