Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



उत्तराखंड : छात्रवृत्ति घोटाला में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

देहरादून । प्रदेश के बहुचर्चित 500 करोड़ से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही एसआईटी को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसआईटी ने हरिद्वार के पूर्व समाज कल्याण अधिकारी दीपराज अग्निहोत्री को दिल्ली के शेख सराय से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दीपराज अग्निहोत्री मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में त्रिलोक नगर हरिद्वार कनखल में रहते हैं। एसआईटी के गिरफ्त में आए अग्निहोत्री पर छात्रवृत्ति घोटाले के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोप के मुताबिक पूर्व समाज कल्याण अधिकारी दीपराज अग्निहोत्री पर हरिद्वार में वर्ष 2015 से 2019 तक अपने कार्यकाल के दौरान निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों से मिलीभगत कर अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति छात्र छात्राओं के फर्जी एडमिशन दिखाकर सरकारी खजाने से तीन करोड़ 30 लाख रूपए से अधिक का गबन किया। एसआईटी के मुताबिक दीपक अग्निहोत्री को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कई बार नोटिस दिया गया। लेकिन, उनके द्वारा अपना पक्ष एसआईटी के समक्ष ना रखने पर गिरफ्तारी की गई है। एसआईटी की गिरफ्तार से बचने के लिए दीपक अग्निहोत्री लगातार ठिकाने बदल रहा था। एसआईटी के मुताबिक 12 मुकदमों में गिरफ्तार किए गए दीपराज अग्निहोत्री द्वारा कुल 12 शैक्षणिक संस्थानों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मिलीभगत कर 3 करोड़ 35 लाख 12 हजार 468 रुपए का गबन किया गया है। उत्तराखंड के सबसे बड़े छात्रवृत्ति घोटाले मामले में हरिद्वार और देहरादून के लिए विशेष कर बनाई गई जांच एसआईटी अभी तक हरिद्वार में 51 और देहरादून में 32 निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं जनपद हरिद्वार में 51 मुकदमों में से 39 और जनपद देहरादून में 32 मुकदमों में से 29 मुकदमे में तत्कालीन लोक सेवकों (समाज कल्याण अधिकारियों) के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 में दर्ज हैं। ऐसे में निजी शिक्षण संस्थानों के साथ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपए की छात्रवृत्ति धनराशि गबन करने के आरोप में अभी तक एसआईटी टीम द्वारा कुल 5 पूर्व समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। वहीं, छात्रवृत्ति घोटाले मामले में अभी तक दर्जन भर से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के घोटालेबाज संचालक भी जेल जा चुके हैं।

Leave A Comment