Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



अरविंद केजरीवाल 11 दिसंबर को आयेंगे उत्तराखंड, जानिए खबर

 

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पांचवे दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। इस दौरे पर कुंमाउ के काशीपुर पहुंचेंगे जहां वो प्रदेश की जनता के लिए चौथी बडी घोषणा कर सकते हैं  और उसके साथ आगामी चुनावों को देखते हुए एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अरविंद केजरीवाल के इस दौरे के लिए आप पार्टी अपनी पूरी तैयारियां पर लग चुकी है।
आप प्रवक्ता नवीन ने बताया  कि अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड दौरे को लेकर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जोश है तो वहीं हर बार की तरह इस बार भी जनता को उनसे उम्मीद है कि वो फिर उत्तराखंड की जनता के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।उन्होंने बताया अपने एक दिवसीय दौरे पर वो काशीपुर 11 दिसंबर को पहुंचेंगे जहां आप कार्यकर्ता उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे । इसके बाद वो बड़ी घोषणा कर सकते हैं फिर वो विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान  आप प्रवक्ता ने बीजेपी कांग्रेस दोनों ही दलों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही दलों ने प्रदेश को सिर्फ लूट खसूट का अड्डा बनाया है। दोनों ही दलों ने प्रदेश को विकास के मामले में काफी पीछे धकेल दिया है। आज प्रदेश को बने हुए पूरे 21 साल हो चुके हैं लेकिन इन 21 सालों में आज भी शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का प्रदेश नहीं बन पाया है। पहाडों से लेकर मैदान तक ऐसी कई समस्याएं हैं जिनसे जनता आज भी जूझ रही है। अब प्रदेश की जनता दोनों ही दलों की असलियत जान चुकी है और दोनों ही दलों से जनता मुक्ति चाहती है। आज प्रदेश की जनता का आप पार्टी को अपार समर्थन मिल रहा है। आप के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को आप पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद जी उत्तराखंड की जनता के लिए तीन बडी घोषणाएं कर चुके हैं जिनसे जनता में बहुत खुशी है क्योंकि जनता जानती है कि अरविंद जी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। अब उनके पांचवे दौरे से एक बार फिर जनता में उम्मीद की नई आस जगी है

Leave A Comment