Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



क्लैट के परिणाम में छा गए उत्तराखंड के होनहार

 

देहरादून। क्लैट के परिणाम में उत्तराखंड के होनहार छा गए। दून के हर्षित गुप्ता को ऑल इंडिया स्तर पर 4वीं रैंक मिली और वे उत्तराखंड के टॉपर रहे। हरिद्वार के आयुष गैरोला को ऑल इंडिया स्तर पर 74वीं रैंक मिली और वे हरिद्वार के टॉपर रहे। क्लैट के जरिए 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में प्रवेश मिलता है। कई निजी संस्थान भी क्लैट के रैंक पर देते हैं दाखिला। ऑल इंडिया 4वीं रैंक हासिल करने वाले जाखन निवासी हर्षित गुप्ता ने इसी साल बारहवीं की परीक्षा दी है। वह दून इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं। जिसका परिणाम अभी नहीं आया है। उनके पिता सतपाल गुप्ता ऑर्डनेंस इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग में फैकल्टी हैं। मां ऋतु गुप्ता गृहिणी हैं।कॉमर्स के छात्र हर्षित बताते हैं कि उन्हें वाद विवाद, समसामयिक विषयों के अध्ययन में रुचि है। वह परंपरागत करियर नहीं चुनना चाहते थे। विधि क्षेत्र में उनकी रुचि 11वीं में हुई। जिस पर उन्होंने क्लैट की तैयारी की। वह पहले ही प्रयास में सफल हुए और रैंक भी अच्छी मिली। इस रैंक में उन्हें शीर्ष के विधि विश्वविद्यालय एनएलएस बेंगलुरु में दाखिला मिल जाएगा। हर्षित की बड़ी बहन ईशा एमबीबीएस कर रही हैं।वह आईजीएमसी (इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल) शिमला में द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। वहीं 74वीं रैंक हासिल करने वाले रोशनाबाद हरिद्वार निवासी आयुष गैरोला ने भी इसी साल बारहवीं की परीक्षा दी है। वह डीपीएस रानीपुर में कला वर्ग के छात्र हैं। उनके पिता राकेश चंद्र गैरोला चीफ फार्मासिस्ट हैं और वर्तमान में जिला कारागार हरिद्वार में तैनात हैं। आयुष की मां संगीता गृहणी हैं। आयुष के अनुसार उनका शुरू से ही विधि क्षेत्र में रुझान था। उनके दादा (पिता के चाचा) डीपी गैरोला जिला जज रहे हैं। उनसे काफी प्रेरणा मिली और समय समय पर मार्गदर्शन भी। आयुष का बड़ा भाई प्रत्युष आईआईटी मद्रास से इंजीनियरिंग कर रहा है। बड़े भाई ने भी हमेशा उन्हें प्रेरित किया। हर्षित और आयुष ने क्लैट की तैयारी लॉ प्रेप टयूटोरियल देहरादून से की है। संस्थान के निदेशक एसएन उपाध्याय ने दोनों छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Leave A Comment