Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



डाक्टर्स डे : 21 डाक्टरों का हुआ सम्मान

 

देहरादून। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि कोरोना काल में डाक्टरों ने मानवता को बचाने की बड़ी मुहिम लड़ी। डाक्टरों और उनकी टीम ने एक अदृश्य वायरस से लड़ते हुए अपनी जान की परवाह भी नहीं की। ऐसे डाक्टर्स का नागरिक अभिनंदन किया जाना सराहनीय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डाक्टर भ्रूण परीक्षण न करें ताकि लिंगानुपात को बढ़ने से रोका जा सके। सांसद नरेश बंसल हरिद्वार रोड स्थित अमोला रेस्तरां परिसर में नेशनल डाक्टर्स डे पर आयोजित रक्तदान और सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने डाक्टरों से अपील की कि मानवता के नाते गरीब मरीजों को भी पूरी तवज्जो दें। इस कार्यक्रम का आयोजन विचार एक नई सोच, रंत-रैबार, आकाश ज्ञान वाटिका, बदरी केदार सांस्कृतिक समिति, उत्तरजन टुडे सेंचुरियन क्लब और अमोलाज ने किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद नरेश बंसल ने डाक्टरों के योगदान की सराहना की। विशिष्ट अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कोरोना में डाक्टरों के योगदान की सराहना की और जनता से अपील की कि सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग न करें। टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रदेश के सभी डाक्टर्स को डाक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जतायी कि ग्रामीणों को भी सस्ता और अच्छा इलाज मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के प्रख्यात फिजिशियन डा. एसडी जोशी ने की। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी जयदीन सकलानी ने जनगीत गाया। कार्यक्रम के आयोजक राकेश बिजल्वाण ने कहा कि कोरोना काल में डाक्टरों का उल्लेखनीय योगदान रहा। कई डाक्टरों ने रात-दिन मरीजों की सेवा की और अपना जीवन जोखिम पर रखा। ऐसे डाक्टरों का सम्मान करने के लिए इसका आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में समाजसेवी विनोद रावत, वरिष्ठ पत्रकार मनोज इस्टवाल, पीसी थपलियाल, जयप्रकाश और गंगा अमोला, घनश्याम जोशी, अमित अमोली, रमन जयसवाल, आशीष नेगी, हरीश कंडवाल, जगमोहन मौर्य, विकास कपरवाण, दीपक जुगरान, एसपी सती आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।

इन डाक्टरों को किया गया सम्मानित

डा. एसडी जोशी, दून मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना, डा. ज्योति शर्मा, डा. गोविंद पुजारी, डा. सुरेश कोठियाल, डा. दिग्विजय सिंह रावत, डा. अनिल आर्य, डा. आर के टम्टा, डा. के पी सिंह, डा. पीयूष त्रिपाठी, डा. राकेश रावत, डा. के आर सोन, डा. विवक रोहिल्ला, डा. लोकेश सलूजा, डा. प्रतीक थापा, डा. विशाल कौशिक, डा. ताराश्री सिंघल, डा. राधिका रतूड़ी, डा. सिद्धांत खन्ना, डा. रचित गर्ग और डा. उदय बलूनी।

पत्रकारों और समाजसेवियों ने किया 52 यूनिट रक्तदान

वही नेशनल डाक्टर्स डे के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन दून मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना और समाजसेवी विनोद रावत ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल समेत कई पत्रकारों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में एकत्रित रक्त दून अस्पताल ब्लड बैंक कोे दिया। इस अवसर पर 20 समाजसेवी और पत्रकारों को आदर्श नागरिक सम्मान भी दिया गया। आदर्श नागरिक सम्मान पाने वालों में अरुण शर्मा, जयदीप सकलानी, पीसी थपलियाल, महेन्द्र भंडारी, वैभव गोयल, सुरेश भटट, प्रशांत रावत, डॉ बीपी बलोदी, जय प्रकाश आमोला, मनोज इष्टवाल, घनश्याम जोशी, अमित अमोली, गुणानंद जखमोला, आलोक शर्मा, चंदन एस कैंतुरा, आशीष नेगी, रमन जायसवाल, जगमोहन मौर्य, हरीश कंडवाल, अरूण पांडेय, अनुज कुमार वर्मा, दया शंकर पांडेय, राजेश रावत।

Leave A Comment