Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



52 दूल्हे एक साथ निकले बारात लेकर, लिए फेरे

 

देहरादून। जिस पल का इंतजार था आखिर वो आ ही गया। जब 52 जोड़ो ने एक साथ फेरे लिए तो हर किसी के हाथ उनको आशीर्वाद देने के लिए बढ़ गए, मौका था श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से किये  गए विवाह समारोह का। इस मौके पर सांसद नरेश बंसल ने एक लाख तो विधायक खजान दास ने पचास हजार रुपए धनराशि देने की घोषणा की। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद नरेश बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री व्यस्तता के चलते नहीं आ पाए, ऐसे में बतौर प्रतिनिधि उनको कार्यक्रम में भेजा गया। उन्होंने कहा की समिति की ओर से छोटे स्वरूप में की गई ये शुरुआत आज बड़ा रूप ले चुकी हैं। इनसे सभी को सीख लेनी चाहिए कि बेटियां बोझ नहीं जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी वर  वधु को आशीर्वाद दिया। साथ ही समिति को इस तरह के आयोजन के लिए एक लाख की धनराशि देने की घोषणा की। साथ ही सबसे अयोध्या चलने का आह्वान किया। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि जो उल्लास आज यहां आयोजको की आंखों में है, वो वाकई तारीफ के काबिल है। उन्होंने नए जोड़ो को कहा कि इस संगठन को कभी मत भूलिएगा।
विधायक खजानदास ने आयोजको को बधाई देते हुए 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने समिति को इस आयोजन की बधाई दी।
वहीं समिति की ओर से इन 52 निर्धन कन्याओं के विवाह को लेकर शुक्रवार से भव्य आयोजन शुरू हो चुके थे। इसके तहत पहले दिन संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ किया गया। शनिवार को कालिका मार्ग स्थित कालिका मंदिर से बारात की निकली, जो रात्रि विश्राम के बाद रविवार को हिंदू इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड स्थित पांडाल में  पहुंची। जहां धूमधाम से कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। श्री श्री बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया पहली बार समिति की ओर से दूल्हों की घुड़ चढ़ी एक दिन पहले करवाई गई थी।  इसके साथ ही राजस्थानी ग्रुप, बैंड और ढोल नगाड़े भी थे, जिन पर सब जमकर झूमे। बताया कि इन सभी आयोजनों में इस बार उत्तराखंड की नौनी सोसायटी का विशेष सहयोग मिल रहा है।
समिति के मुख्य संरक्षक श्रवण वर्मा ने बताया कि रविवार को स्वागत बारात, राजस्थानी नृत्य के साथ ही 52 निर्धन कन्याओ का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। मंच संचालन सचिन गुप्ता ने किया। इस मौके पर रामकुमार गुप्ता, अनिल गोयल, ओपी गुप्ता, संजय अग्रवाल, चंद्रेश अरोड़ा, मनोज खंडेलवाल, लालचंद शर्मा, पंकज बिजलवान आदि ने विशेष सहयोग किया।

Leave A Comment