Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



जनता और कार्यकर्ताओं के हौसलों की जीत: अनूप नौटियाल

Anoop-Nautiyal

देहरादून। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की अप्रत्याशित जीत पर उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में 16वीं लोकसभा का चुनाव लड़ चुके अनूप नौटियाल ने देश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जनहित की खातिर दिल्ली की जनता ने वैकल्पिक राजनीति को एक मजबूत समर्थन दिया है। चुनाव के अप्रत्याशित नतीजों ने यह बात साबित कर दी है कि दिल्ली की जनता कांग्रेस और भाजपा की नकारात्मक सोच कार्यशैली से संतुष्ट नहीं थी। अनूप नौटियाल ने कहा कि पैसे और संसाधनों की कमी के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसले इस जीत का सबसे बड़ा आधार रहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को अब जनता को किए गए वायदों को निभाने के लिए शासन और प्रशासन की व्यवस्थाओं को चाक-चैबंद करने की चुनौती का सामना करना है जिसके लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। अनूप नौटियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता को किए गए वायदों को निश्चित समय में जरूर पूरा करेगी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के अहंकार त्यागकर जनता की समस्याओं को दूर करने और जनता के साथ आम आदमी की तरह ही पेश आने के बयान की सराहना की है। अनूप नौटियाल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मजबूत दस्तक का असर पूरे प्रदेश में पड़ना लाजमी है। उत्तराखंड के वर्तमान हालातों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बुनियादी आवश्यकताओं के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया है कि विधानसभा चुनाव 2017 में प्रदेश की जनता जरूर आम आदमी पार्टी के साथ होगी।

Leave A Comment