Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



उम्मीदें : धराली आपदा में लापता अपनों की तलाश में भटक रहे लोग

 

उत्तरकाशी। धराली में आई आपदा का आज तीसरा दिन है। युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी है, लेकिन धराली और हर्षिल गए लोगों से किसी प्रकार का संपर्क न होने के कारण परिजन दर-दर भटक रहे हैं। उनकी आंखें अपनों को तलाश रही है। आज परिजन सीएम धामी से मुलाकात कर अपनों की सकुशल तलाश की गुहार लगाते नजर आए। लापता परिजनों की खोज की आस में वो अपने आंसू नहीं रोक पाए। धराली और छोलमी गांव के ग्रामीण अपने लोगों की सूचना की आस में आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं। जहां गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में आपदा ग्रस्त धराली से रेस्क्यू कर लाए गए लोगों से मुलाकात की। साथ ही उनकी कुशलक्षेम जाना। जिला अस्पताल पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी धराली के ग्रामीणों ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान की अगुवाई में मुलाकात कर जल्द ही उनके परिजनों की खोज की मांग की।
इस दौरान महिलाएं अपने आंसू नहीं रोक पाईं और वो फूट-फूट कर रो पड़ीं। ग्रामीणों ने कहा कि इस हादसे में एक परिवार भी लापता है। उन्होंने सीएम धामी अपनों की सकुशल वापसी की गुहार लगाई। इस पर सीएम धामी ने उन्हें ढांढस बंधाकर जल्द ही परिजनों की जानकारी का आश्वासन दिया।
धराली और छोलमी गांव के मनोज नेगी, दिनेश रावत, सतेंद्र नेगी, संजय पंवार ने बताया कि उनके गांव में आपदा को आए तीन दिन का समय हो गया है, लेकिन वहां पर किसी भी परिजन और परिवार के लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहां पर नेटवर्क सुविधा बहाल न होने के कारण असमंजस की स्थिति में है कि आखिर उनके परिजन कहां है? उन्होंने कहा कि आपदा के दिन धराली गांव में मेले के साथ नवयुवक मंगल दल की बैठक भी थी, लेकिन उस बैठक में मौजूद किसी भी युवा से उनकी संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नेटवर्क, बिजली की सुविधा बहाल कर उनके परिजनों से संपर्क करवाया जाए। गौर हो कि बीती 5 अगस्त को धराली में खीर गंगा गाड़ में जल सैलाब आ गया था। जिसकी चपेट में मकान, होटल, होमस्टे, सेब की बगीचे आ गए। चंद मिनटों में ही सारा नक्शा ही बदल गया। अब चारों ओर मलबा और गाद नजर आ रहा है। जहां मलबे में लापता लोगों की तलाश की जा रही है तो फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

Leave A Comment