Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज का 31वां दीक्षा स्मृति महोत्सव का शुभारम्भ

 

देहरादून। 31वीं पुष्प वर्षा योग समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में “अतीत की स्मृति – वर्तमान का उत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज का 31वां दीक्षा स्मृति महोत्सव 18 से 21 सितम्बर 2025 तक देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भव्य रूप से प्रारंभ हुआ।

आज प्रातः ग्रैंड यूफोरिया, कारगी चौक, हरिद्वार बाईपास रोड तक श्री जी रथ पर विराजमान आचार्य श्री के पावन सान्निध्य में विशाल घटयात्रा निकाली गई। यह यात्रा श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, माजरा से प्रारंभ होकर बैंड-बाजों, भक्तिमय गीतों और रिमझिम वर्षा के बीच महिलाओं द्वारा कलशों के साथ बड़े उत्साह से निकाली गई।

इसके उपरांत ध्वजारोहण, पंडाल उद्घाटन, श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा एवं श्री जिनेन्द्र महाअर्चना संपन्न हुई।
प्रथम कलश अभिषेक का सौभाग्य पारस जैन, अमित जैन, आर्जव जैन, विनोद जैन, राजीव जैन एवं दिनेश जैन को प्राप्त हुआ।

शाम 6:00 बजे से गुरु भक्ति एवं महाआरती का आयोजन हुआ।

सांध्यकालीन विशेष प्रस्तुति में “महिला मंच देहरादून” द्वारा आचार्य श्री के जीवन पर आधारित भव्य नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें उनके बाल्यकाल, जन्म (22 अक्टूबर 1970, जशपुर नगर, जिला रायगढ़, छत्तीसगढ़), दीक्षा (8 अप्रैल 1983, 12.5 वर्ष की आयु में, आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज के सान्निध्य में) से लेकर अब तक की तप, साधना एवं समाजोपयोगी कार्यों का सुंदर चित्रण किया गया।

आचार्य श्री के प्रमुख योगदान :

व्यसन मुक्ति अभियान : जेलों व अनेक स्थलों पर प्रवचन द्वारा अब तक 1600+ कैदी व्यसनमुक्त होकर नई जीवन दिशा प्राप्त कर चुके।

जीवन आशा अस्पताल (गाज़ियाबाद) : विकलांगों के लिए स्थापित विशेष सेवा संस्थान।

सौरभांचल तीर्थ क्षेत्र (गन्नौर, हरियाणा) : आचार्य श्री के मार्गदर्शन में निर्मित भव्य तीर्थ क्षेत्र।

सौरभ सागर सेवा संस्थान : शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठाएं : 60 से अधिक प्रतिष्ठा महोत्सवों का सफल आयोजन।

विशेष पहचान : “संस्कार प्रणेता” के रूप में समाज में आदर्श जीवन और उत्तम संस्कारों के प्रसार हेतु सतत प्रयासरत। आचार्य श्री का 29 वर्षों से अधिक का तप, त्याग और साधना से युक्त जीवन समाज सुधारक की प्रेरणादायी मिसाल है। इस अवसर पर जैन समाज एवं दूर दूर से आए भक्तजनों ने विधान, पूजा एवं आराधना में सहभाग कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

 

Leave A Comment