समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार”
Posted by Pehchanexpress Admin on Monday, March 23, 2026 · Leave a Comment

देहरादून | दून फूड रिलीफ फाउंडेशन के अध्यक्ष शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए फ्री कोचिंग एवं स्टडी मैटेरियल की व्यवस्था, लिखित परीक्षाओं एवं साक्षात्कार, स्कूल एवं कॉलेजों में उनकी रुचि के अनुसार विषय एवं कैरियर चयन हेतु सेमिनार के आयोजन हेतु वर्दी वैलनेस फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2026 से ऑनलाइन सम्मानित किया गया। शिक्षा के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, नशाबंदी, विद्यार्थियों को मोबाइल का सही उपयोग होने श्री डंडोना ने संस्था का आभार जताते हुए कहा कि यह अवार्ड उन्हें इस क्षेत्र में आगे और कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। श्री डंडोना को पूर्व में भी विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से देश भर से आए हुए गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।