Breaking News:

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा -

Wednesday, September 2, 2026

दून फूड रिलीफ फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार डंडोंना हुए सम्मानित -

Tuesday, September 1, 2026



पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान

 

देहरादून 1 जुलाई 26 । राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा ओमकार सुपर स्पेशलिटी क्लिनिक, किशन नगर चौक, कोलागढ़ रोड, देहरादून में चिकित्सकों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री एवं वरिष्ठ अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.के.एस. संजय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन ने की।इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय (अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी), डॉ. विशाल गुप्ता (अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ), डॉ. नेहा अग्रवाल (वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. ओ.पी. गुप्ता (नेत्र रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. पवन कुमार गोयल (होम्योपैथिक चिकित्सक) को उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ. नेहा अग्रवाल वर्तमान में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, देहरादून में वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वहीं डॉ. विशाल गुप्ता एवं डॉ. नेहा अग्रवाल दोनों ओमकार सुपर स्पेशलिटी क्लिनिक, कोलागढ़ रोड तथा ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के माध्यम से भी मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। मुख्य अतिथि डॉ. बी.के.एस. संजय एवं अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में सभी चिकित्सकों को समाज के प्रति उनकी समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक मानवता की सेवा का सर्वोच्च उदाहरण हैं और उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने किया। समारोह के अंत में सभी सम्मानित चिकित्सकों ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह उन्हें और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ समाज की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर सुनील अग्रवाल, नरेश चंद जैन, अरुण चावला, सुरेंद्र पाल सिंह, सोनिया रावत, प्रदीप नगलिया सहित संगठन के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Comment