Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



बदलते भारत में युवाओं की भागीदारी अहम : हरीश रावत

 

CM-UTTARAKHAND

मुख्यमंत्री हरीश रावत गुरूवार को राजकीय पाॅलीटेक्निक पित्थूवाला में नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। बदलते भारत में युवाओं की भागीदारी होगी। भविष्य का हिन्दुस्तान गौरवशाली होगा। जिसके साक्षी हमारी भविष्य की युवा पीढ़ी होगी। हम सभी को अपने मन और कर्म से युवा होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी युवाओं के लिए नीति बनायी जा रही है। युवाओं के हित में अनेक योजनाएं शुरू की गई है। हमें वर्ष 2018 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का मौका मिला है। इसके लिए हमने निर्णय लिया है कि वर्ष 2016 को खेल वर्ष के रूप में मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा अपनी गतिविधियों से देश के विकास में भागीदारी निभायी जा रही है। इस प्रकार के एकता शिविर आयोजित कर हम सभी एक छोटे भारत के रूप में प्रतीत होते है। हम सभी एक दूसरे की संस्कृति से रूबरू होते है, जो अनेकता में एकता का काम करता है। युवाओ को एकजुट कर एकमंच पर लाने का सराहनीय कार्य नेहरू युवा केन्द्र संगठन कर रहा है। भारत सरकार द्वारा युवाओं के लिए संचालित योजनाओं में हम भी पूरा सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विवेकानंद जी को आदर्श मानकर नेहरू युवा केन्द्र राष्टीय सूत्रों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जरूरत है कि युवाओं को सही दिशा दिखायी जाय, उनकी उर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाया जाय।कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, दिनेश धनै, सचिव युवा कल्याण भारत सरकार राजीव गुप्ता आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रांतों से आये कलाकारों को सम्मानित भी किया।कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र संगठन के निदेशक सुनील मलिक, मण्डल निदेशक बलविंदर सिंह खोसला, प्रभारी अमित नागर आदि उपस्थित थे। शिविर में मणिपुर, हरियाणा, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित लगभग 10 राज्यों के युवाओं ने प्रतिभाग किया।

Leave A Comment