Breaking News:

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026



जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा

 

देहरादून। पर्वाधिराज पर्युषण दशलक्षण महापर्व के दसवें दिन अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर सहित देहरादून के विभिन्न जैन मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक श्रमणी परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना की। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम में देहरादून के साथ ही सागर, ललितपुर, टोंगड़गढ़, विदिशा, ऋषिकेश, मध्य प्रदेश और विकासनगर सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। प्रातःकाल मंदिरों में नित्य नियम पूजन, दशलक्षण पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
भव्य शोभायात्रा में झांकियों ने मोहा मन
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर प्रातः 11 बजे जैन भवन, गांधी रोड से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में भगवान श्री जी का रथ, ऐरावत हाथी और विभिन्न धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए और भजनों पर नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के मुख्य पात्रों में ख्वासी के रूप में राजीव जैन एवं पूनम जैन (देहराखास), कुबेर के रूप में संजय जैन (मल्टीचैनल), सारथी के रूप में राजेश जैन एवं अर्चना जैन (पारस टावर), इंद्र के रूप में मुदित जैन एवं अरिहंत जैन तथा ऐरावत हाथी के लिए प्रमोद जैन (जयपुर) शामिल रहे। श्री जी की महाआरती अमित जैन (टर्नर रोड) द्वारा की गई। शोभायात्रा का संचालन वर्षायोग समिति के चेयरमैन राजीव जैन (फोरम हाउस) ने जैन मिलन पारस एवं वीर विद्या युवा मंडल के सहयोग से किया।
शोभायात्रा जैन भवन, गांधी रोड से शुरू होकर सहारनपुर चैक, झंडा बाजार, अखाड़ा बाजार, मोती बाजार, मिशन स्कूल, सरनीमल बाजार, धामावाला और राजा रोड होते हुए पुनः जैन भवन पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। शहर के विभिन्न स्थानों पर धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और भगवान श्री जी के रथ की आरती की।
‘ब्रह्मचर्य अर्थात आत्मा में चर्या करना’
आर्यिका श्री 105 पूर्णमति माताजी ने कहा कि उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म दशलक्षण महापर्व का दसवां और अंतिम धर्म है। ब्रह्मचर्य का अर्थ केवल शारीरिक संयम तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनी शुद्ध आत्मा में रमण करना और मन, वचन तथा शरीर से विषय-विकारों से दूर रहना है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मचर्य का वास्तविक अर्थ हैकृ‘ब्रह्म अर्थात आत्मा में चर्या करना।’ मन को बुरे विचारों से मुक्त रखना, वाणी में मर्यादा बनाए रखना तथा इंद्रियों और इच्छाओं पर संयम रखना भी ब्रह्मचर्य का महत्वपूर्ण स्वरूप है। दिगंबर जैन परंपरा में दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना आत्मशुद्धि, संयम, सादगी और बाहरी आकर्षणों से विरक्ति का संदेश देती है। धर्मशाला पहुंचने के बाद भगवान श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके बाद सायंकालीन महाआरती का आयोजन हुआ।
27 सितंबर को सामूहिक क्षमावाणी एवं विश्व अहिंसा कार्यक्रम
मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि आर्यिका श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सान्निध्य में सामूहिक क्षमावाणी एवं विश्व अहिंसा कार्यक्रम रविवार, 27 सितंबर 2026 को प्रातः 7.30 बजे जैन भवन (जैन धर्मशाला), 60 गांधी रोड, देहरादून में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सकल दिगम्बर जैन समाज एवं श्री विद्या-समय-पूर्ण वर्षायोग समिति, देहरादून हैं। कार्यक्रम संयोजक जैन मिलन देहरादून एवं समस्त जैन मिलन परिवार, देहरादून हैं। क्षमावाणी कार्यक्रम से पूर्व जैन मिलन परिवार देहरादून द्वारा आचार्य श्री का पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सकल दिगम्बर जैन समाज, सागर, ललितपुर, टोंगड़गढ़, विदिशा, ऋषिकेश, मध्य प्रदेश, विकासनगर, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद सहित विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालु, श्री विद्या-समय-पूर्ण वर्षायोग समिति, जैन भवन कार्यकारिणी तथा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने पूज्य माताजी के पावन सान्निध्य में धर्मलाभ प्राप्त किया।

Leave A Comment