Breaking News:

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026



नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका

देहरादून। साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति को समर्पित मासिक पत्रिका ‘साईं सृजन पटल’ के 27वें अंक का विमोचन साहित्यकार डॉ. भारती मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उन्हें लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पटल की ओर से ‘लेखक श्री सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. भारती मिश्रा ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होने के साथ ही उसे नई दिशा देने का सशक्त माध्यम भी है। साहित्यिक पत्रिकाएं रचनाकारों को अपनी प्रतिभा और विचारों को अभिव्यक्त करने का मंच प्रदान करती हैं। वर्तमान समय में साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को एक साथ लेकर चलने वाली पत्रिकाओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने पत्रिका के प्रयासों की सराहना करते हुए इसके निरंतर प्रकाशन की शुभकामनाएं दीं। पत्रिका के संपादक प्रो. (डॉ.) के. एल. तलवाड़ ने कहा कि ‘साईं सृजन पटल’ का उद्देश्य साहित्य, संस्कृति, लोकभाषा, सामाजिक चेतना और रचनात्मक प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना है। पत्रिका के माध्यम से नए और स्थापित साहित्यकारों को समान रूप से स्थान देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 27वें अंक का प्रकाशन इस साहित्यिक यात्रा की निरंतरता और पाठकों के विश्वास का प्रतीक है। पत्रिका के उपसंपादक अंकित तिवारी ने कहा कि साईं सृजन पटल केवल एक मासिक पत्रिका नहीं, बल्कि साहित्यकारों, लेखकों और रचनात्मक प्रतिभाओं को जोड़ने वाला एक साहित्यिक परिवार है। पत्रिका के प्रत्येक अंक में साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, समाज और समसामयिक विषयों को प्रमुखता दी जाती है। उन्होंने कहा कि संपादक प्रो. तलवाड़ के मार्गदर्शन में पत्रिका को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और अधिकाधिक रचनाकारों को मंच प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। डाॅ. भारती ने पटल द्वारा संचालित ‘बुक बैंक – पुस्तक भेंट सर्वश्रेष्ठ’ अभियान की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर लेखिका नीलम तलवाड़, इंसाइडी क्रिएटिव मीडिया के सीईओ अक्षत  सहित साहित्य एवं रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साहित्यिक विमर्श के साथ पत्रिका की भावी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

Leave A Comment