Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



मानव जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व: हरीश रावत

CM-HARISH-RAWAT-

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी के निकट लामाचैड में नवनिर्मित डीपीएस पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित समुदाय, अभिभावकों, को सम्बोधित करते हुए उन्होनें कहा कि मानव जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है। शिक्षा हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करती है तथा संस्कारवान बनाती है। इसके लिए विद्यालय ही सर्वोत्तम संस्थान है। विद्यालयों में शिक्षा के साथ ही शारीरिक, बौद्धिक, एवं मानसिक विकास भी होता है। शिक्षा के मन्दिरों से ही देश के शिक्षित एवं सुसंस्कृत नागरिक राष्ट्र व समाज सेवार्थ बाहर आते हैं। उन्होनें कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डा0 एपीजे अबुल कलाम का मानना है कि महानगरों के साथ जो छोटे गांव व कस्बे हैं वहाँ अगर शिक्षा के मन्दिर को ले जायें तो ऐसे इलाके स्वतः ही विकास से जुड जाते हैं। उन्होनें कहा कि डीपीएस प्रबन्धन तन्त्र की यह पहल निसंदेह प्रशंसनीय है कि उन्होंने हल्द्वानी महानगर के निकट ग्रामीण क्षेत्र लामाचैड में इस प्रकार का आधुनिकतम विद्या मन्दिर स्थापित किया है।शिक्षा प्रत्येक बच्चें का जन्मसिद्ध अधिकार है। उन्होनें मुख्य मार्ग से विद्यालय तक 3.5 किमी सीसी मार्ग बनाये जाने का प्रस्ताव भेजने को कहा। उन्होनें कहा कि विकास खण्ड स्तर पर छोटे-छोटे निर्माण कार्यों के लिए विकासखण्ड स्तर पर भी धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है। कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत, अध्यक्ष जिला पंचायत सुमित्रा प्रसाद, मेयर डा0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, अध्यक्ष आपदा प्रबन्धन प्रयाग दत्त भट्ट, ब्लाक प्रमुख भोलादत्त भट्, सतीश नैनवाल, सदस्य मलिन बस्ती सुधार समिति खजान पाण्डे, प्रकाश जोशी, महेश शर्मा, हेमन्त द्विवेदी, गणेश उपाध्याय, दीप सती, मोहन पाल, पुष्कर मेहरा, हरीश मेहता, तारा नेगी, एनवी गुणवन्त, केदार पलडिया, राहुल छिमवाल, राजेन्द्र सिंह खण्डवाल, जसपाल सिंह, के अलावा विद्यालय के मुख्य न्यासी, गोर्वधन उपाध्याय, न्यासी भुवन चन्द्र उपाध्याय, तुषार उपाध्याय, प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिन्हा के अलावा डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल, जिलाधिकारी दीपक रावत, एसएसपी डी सैथिल अबुदई के अलावा बडी संख्या में क्षेत्रवासी एवं अभिभावक मौजूद थे।

Leave A Comment