Breaking News:

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026



चारधाम यात्रा की तैयारी में लगी सरकार

chardhaam-yatra
चारधाम यात्रा मार्गों की मरम्मत व सुधारीकरण कार्य में तेजी लायी जाय। बी.आर.ओ. व लोनिवि द्वारा 31 मार्च, 2015 के बाद किसी भी प्रकार के रोड़ बाईडिग कार्य न किया जाय। पैचवर्क कार्य प्राथमिकता पर कर लिये जाय। चारधाम यात्रा मार्ग के जिन स्थानों पर भूस्खलन अधिक होता है, वहां पर यात्रा के समय हर समय मशीने और जे.सी.बी. तैनात रहे। सिरोबगड़ जैसे स्लाईडिंग जोन के लिए वैकल्पिक मार्ग का विकल्प भी तैयार रखा जाय। यह बात मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सचिवालय में देर रात्रि तक चारधाम यात्रा मार्ग की सड़कों की समीक्षा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की। मुख्यमंत्री रावत ने जिलाधिकारी चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा मार्ग पर युद्ध स्तर पर पैचवर्क व मरम्मत कार्य किया जाय। 31 मार्च, 2015 के बाद किसी भी प्रकार के रोड कटिंग या बाईडिग कार्य न किया जाय। सड़क मरम्मत व निर्माण कार्यों की वीडियोग्राफी करायी जाय। साथ ही गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाय। मुख्यमंत्री श्री रावत ने चारधामों को जोड़ने वाले सड़क मार्गों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी उत्तरकाशी को निर्देश दिये कि यमुनोत्री व गंगोत्री सड़क मार्ग पर विशेष फोकस किया जाय। यदि किसी भी प्रकार की धनराशि की आवश्यकता हो, तो उसके प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजे। डी.एम. उत्तराकाशी द्वारा बताया गया कि धरासू से गंगोरी तक सड़क मार्ग थोड़ा खराब है, उसकी मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया। हरर्बटपुर-यमुनोत्री मार्ग पर मरम्मत कार्य करने हेतु 4 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिस पर सी.एम. ने तत्काल धनराशि स्वीकृत करने के निर्देश दिये। । उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-धरासू बैण्ड पर विशेष ध्यान दिया जाय। इसके साथ ही ऋषिकेश-कीर्तिनगर मार्ग पर भी जहां कही पैच वर्क होने है, उसे प्राथमिकता पर किया जाय। ऋषिकेश के समीप बिट्टल आश्रम से वैकल्पिक मार्ग पर तेजी से कार्य किया जाय। ऋषिकेश-गुलर-कौडियाला-देवप्रयाग-बांगबान सड़क मार्ग पर हो रहे कार्य को शीघ्र पूरा किया जाय। सिरोबगड़ व लामबगड़ स्लाईडिग जोन पर यात्रा के दौरान हर समय मशीने उपलब्ध रहे।समीक्षा बैठक में विधायक राजेन्द्र भण्डारी, सभा सचिव शैलारानी रावत, प्रो. जीतराम, गणेश गोदियाल, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, सचिव लोनिवि अमित नेगी आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment