परेड ग्राउंड में मैड ने चलाया सफाई अभियान
देहरादून | शुक्रवार को दून के अपने परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा मेले के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्साही उत्सव देखा गया। मेले की समाप्ति ने आतिशबाज़ी से वायु प्रदूषण के साथ भारी अपशिष्ट उत्पादन भी देखा। छात्र पर्यावरण कार्यकर्ता समूह, मेकिंग ए डिफ्फेरेंस बाय बीइंग द डिफ्फेरेंस (मैड) ने सप्ताहांत के दौरान ग्राउंड साफ करने की जिम्मेदारी ली जिसमे उन्होंने मेले की भीड़ द्वारा उत्पन्न कचरा इकट्ठा किया और अलग किया। लगभग 25 स्वयंसेवकों ने साफ-सफाई में भाग लिया जो कि 2 दिनों के दौरान 6-7 घंटे तक चली। हालांकि, समूह के इस प्रेरणादायक प्रयास से…
दशहरा पर किसानों को दिया अमिताभ बच्चन ने बड़ा तोहफा, जानिए खबर
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस दशहरा जरूरतमंदो की मदद करने का फैसला किया है। इसके लिए सबसे पहले वह लोन से जूझ रहे किसानों के कर्ज को चुकाने जा रहे हैं। इस कार्य में बैंक द्वारा किया जा रहा काम सराहनीय है’। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के 850 किसानों की सूची को तैयार किया जा चुका है और उनके 5.5 करोड़ के लोन का ध्यान रखा जाएगा। अमिताभ ने कहा कि किसानों को आत्महत्या से बचाने के लिए 350 से ज्यादा किसानों के लोन को पहले ही चुकाया जा चुका है। हाल ही…
उत्तराखंड : राज्यपाल ने जरूरतमंद बच्चो एवं वृद्धजन के बीच बिताये समय
देहरादून/बागेश्वर। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखण्ड की काशी कही जाने वाली सरयू गोमती के तट पर स्थित बागेश्वर में बागनाथ मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और देश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर मंदिर से जुड़े पुजारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मंदिर समिति व गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा राज्यपाल को प्रतीक चिन्ह व कलश भेंट किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आस-पास के क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को किसी प्रकार की…
“मैड” के सपने को मिला नया नेतृत्व
देहरादून | एक विशेष रूप से बुलाई गयी प्रेस वार्ता में देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन, मेकिंग ए डिफ्फेरेंस बाय बीइंग द डिफ्फेरेंस (मैड) संस्था ने ऐलान किया कि नया नेतृत्व अब अपने बताए गए पर्यावरणीय और नागरिक मुद्दों के लक्ष्यों को उन्मुख करने की उपलब्धि की दिशा में आंदोलन को आगे ले जाएगा | मैड के संस्थापक अध्यक्ष, अभिजय नेगी ने मीडिया को बताया कि संस्था में कुछ समय पहले चुनाव कराये गए थे और उनके परिणाम के अनुसार, मैड के दो अनुभवी सदस्य- करन कपूर और स्वाति सिंह को क्रमश: अध्यक्ष व सचिव के पद पर विधिवत…
रूपातंरण कार्यक्रम सराहनीय ही नहीं अनुकरणीय भीः राज्यपाल
अल्मोड़ा। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले जनपद अल्मोड़ा में शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने हेतु चलाये जा रहे रूपातंरण कार्यक्रम सराहनीय ही नहीं अपितु अनुकरणीय है यह बात प्रदेश के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज राजकीय बालिका इण्टर कालेज में पावॅर पाइंट के माध्यम से दिखाये गये रूपान्तरण कार्यक्रम देखने के बाद कही। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा चलाया गया यह कार्यक्रम वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की परिकल्पना को हमें साकार कराना होगा। राज्यपाल ने कहा कि इस तरह के…
“उपहार” का निराश्रित बेटियों की शादी में सराहनीय प्रयास
गरीब लोगों की मदद के लिए बढ़ाया जा रहा हाथ रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में गरीब, निराश्रित बेटियों की शादी के लिए उपहार समिति आगे आ रही हैं। जिन बेटियों के सिर से माता-पिता का साया चला गया है, उनकी शादी में समिति की टीम मदद कर रही है। बेटियों की शादी में सहायता करने के साथ ही समिति की टीम अन्य कामों में भी हाथ बंटाती है, जिससे क्षेत्र में चारों ओर समिति की प्रशंसा हो रही है। इन दिनों शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है। जिन घरों में शादियां हो रही है, वहां खुशियों का माहौल बना हुआ है, लेकिन…
उत्तराखण्ड व हरियाणा के मध्य जल्द बहुद्देशीय परियोजनाओं के सम्बन्ध में एमओयू
देहरादून | उत्तराखण्ड व हरियाणा के मध्य जल्द ही किसाऊ और रेणुका बहुद्देशीय परियोजनाओं के सम्बन्ध में एमओयू किया जाएगा। दोनों राज्यों के मध्य किसाऊ बहुद्देशीय परियोजना से सम्बन्धित बिजली व पानी की भागीदारी के सम्बन्ध में निर्णय हो गया है। परियोजना से उत्तराखण्ड को बिजली व हरियाणा को 47 प्रतिशत पानी आपूर्ति होगी। उत्तराखण्ड व हरियाणा संयुक्त रूप से केन्द्र सरकार से आग्रह करेंगे कि किसाऊ के सम्बन्ध में जल्द से जल्द टेन्डर की अनुमति प्रदान की जाए। किसाऊ, लखवाड़ व रेणुका बहुद्देशीय परियोजनाओं को ससमय पूरा करने हेतु राज्यों के सामूहिक प्रयास पर बल दिया जा रहा है।…
फैशन प्रतियोगिता में माॅडलों ने बिखेरे जलवे
देहरादून। डिजायर इंवेट के तत्वावधान में दून के एक होटल में फैशन कम माॅडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मिस वन्दना प्रजापति व मिस्टर प्रिंस किंग एंड क्वीन उत्तराखण्ड और उत्तरप्रदेश चुने गए। पर्ल एवन्यू होटल लाडपुर में एक फैशन कम माॅडलिंग शो का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखण्ड और उत्तरप्रदेश के माॅडलिंग क्षेत्र की प्रतिभाओं ने रैंप पर कैटवाक कर अपना जलवा बिखेरा। आयोजित फैशन कम माॅडलिंग प्रतियोगिता शाम 5ः30 बजे शुरू होकर रात 9ः30 तक चली। जिसका उपस्थित दर्शकों ने भरपूर आनन्द लिया। आयोजित प्रतियोगिता…
दूरदर्शन पर प्रसारित होगा प्रतिदिन लैंगिक समानता का प्रोग्राम
देहरादून। शुरुआती पांच वर्षों में बच्चे समाजिक नियमों को अपनाना शुरू कर देते हैं। उसी समय लड़का व लड़कियों में भेद भाव शुरू हो जाता है जिस कारण वे अपनी क्रियाओं तथा क्षमताओं को समाज द्वारा तय लैंगिक दृष्टिकोण से देखना शुरू कर देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बच्चों को समान दृष्टि से देखने के लिए दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले नाटक गली-गली सिम-सिम विशेष प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। ये विशेष प्रोग्राम नन्हे बच्चों को उनके रचनात्मक वर्षों के दौरान लैंगिक विचारों से परिचित कराते हैं और रोज के…
हिमानी शिवपुरी ने किया फ्लो बाजार का उद्घाटन
देहरादून। फ्लो बाजार, फिक्की फ्लो उत्तराखंड द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने आज होटल मधुबन में किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन अध्यक्ष फिक्की फ्लो उत्तराखंड शिल्पी अरोड़ा की उपस्थिति में हुआ। हिमानी शिवपुरी ने फ्लो बाजार मे आने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने भव्य और उत्सव प्रदर्शनी को सराहा और फ्लो उत्तराखंड के प्रयासों की प्रसन्नता की। हिमानी ने कहा की यह एक बहुत अच्छी अवधारणा है और आने वाले त्यौहारों के लिए महिलाओं की खरीदारी करने का एक शानदार अवसर है। उन्होंने कहा कि देहरादून आने का कोई मौका नहीं छोड़ती। अब भी, मैं एक फिल्म…






























