पोर्न साइट पर प्रतिबंध लगाने की मांग, चलाया हस्ताक्षर अभियान
देहरादून। नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति सहसपुर ने ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स एंड एनवायरमेंट (ओहरे) और आरटीआई लोकसेवा के संयुक्त तत्वावधान में पोर्न साइट पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसजीआरआर सहसपुर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह हस्ताक्षरित बैनर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा। इस मौके पर छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अभियान के संबंध में छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सैनी द्वारा बताया गया कि इंफॉर्मेशन…
बाहरी देशो ने इन्वेस्टर्स समिट में बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा
देहरादून | इन्वेस्टर्स समिट-2018 के जापान पाटर्नर कन्ट्री सेशन में जापान एम्बेसडर केन्जी हिरामात्सू ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, योगा, खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश की पर्याप्त संभावनाएं हैं। प्रदेश के ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल जापानी पर्यटकों के लिए आकर्षक हैं तथा योगाभ्यास के लिए जापानी पर्यटक ऋषिकेष एवं हरिद्वार को पसंद करते हैं। उन्होंने उत्तराखण्ड में पर्यटन एवं योगा केेन्द्र अवस्थापना विकास में अधिकाधिक रूचि दिखाई। उन्होंने कहा कि जापान खाद्य प्रसंस्करण में विषेषज्ञता रखता है। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं में निवेष हेतु एम.ओ.यू. भी किये जाने का आष्वासन दिया। उन्होंने उत्तराखण्ड को भूकंप की दृष्टि…
उत्तराखंड की बेहतर फिल्म नीति फिल्म उद्योग को ले जायेगी उचाईयो पर : प्रसून जोशी
देहरादून | उत्तराखंड इन्वेस्टर सम्मिट के द्वितीय सत्र मे आयोजित फिल्म एवं शूटिंग सत्र की अध्यक्षता करते केन्द्रीय फिल्म एवं प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष व प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य मे फिल्म उद्योग को विकसित करने हेतु , राज्य मै बेहतर फिल्म नीति बनाने के साथ ही फिल्म निर्माताओं,सरकार,निजी निवेशकों व स्थानीय लोगो को मिलकर कार्य करना होगा, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पूर्व समय से ही अनेक फिल्मो की शूटिंग हुई है,यहॉ की लोक संस्कृति,भाषा,लोक नृत्य ,लोक गीत,के साथ ही यहॉ का प्राकृतिक सोन्दर्य आपने आप मे एक अलग पहचान रखता है,विगत वर्षों से राज्य…
उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समिट: महानिदेशक सूचना ने अधिकारियो के साथ की व्यापक समीक्षा
देहरादून | 7 व 8 अक्टूबर को देहरादून मे आयोजित हो रहे उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के लिये सूचना विभाग द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों एवं व्यवस्थाओं की महानिदेशक सूचना दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में विभागीय अधिकारियो के साथ व्यापक समीक्षा की। बैठक मे महानिदेशक सूचना दीपेन्द्र चौधरी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण आयोजन के सफल आयोजन मे विभागीय अधिकारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया जा चुका है, दिये गये निर्देशों का अधिकारी सजगता एवं जिम्मेदारी…
गौरीकुंड से रामबाड़ा रोप-वे का विरोध, जानिए खबर
रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ धाम केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने गौरीकुंड से रामबाड़ा रोप-वे के निर्माण का निर्णय लिया है, जबकि 2002 से तत्कालीन तिवारी सरकार ने भी गौरीकुंड से रामबाड़ा रोप-वे निर्माण का ऐलान किया था, लेकिन 16 साल बाद फिर भाजपा सरकार ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुये रो-वे निर्माण को हरी झंडी दे दी। केदारनाथ यात्रा से पन्द्रह हजार मजदूर जुड़े हुये हैं और मजदूरों को यह भय सताने लगा है कि रोप-वे का निर्माण होने से मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। केदारनाथ यात्रा से जुड़े मजदूरों ने रोप-वे का…
दिल को रखना है ठीक तो नींद का रखें पूरा ख्यालः जोशी
हल्द्वानी। अगर आप चाहते हैं कि आपका दिल हमेशा तंदरूस्त रहे और हृदय रोग की समस्या न हो तो अन्य प्रयासों के साथ-साथ यह जरूरी है कि आपको ठीक से नींद आए। इसके लिए बकायदा आपको शैडयूल बनाकर चलना होगा। एक स्वास्थ्य व्यक्ति के लिए रोजाना छह से सात घंटे तक नींद जरूरी है। यह जानकारी स्थानीय सैंट्रल अस्पताल में आयोजित जागरूकता शिविर के दौरान रोगियों को संबोधित करते हुए कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.प्रमोद जोशी ने दी। इस अवसर पर आयोजित किए गए शिविर के दौरान रोगियों की जांच भी की गई। शिविर का उदघाटन कालाढूंगी के विधायक बंसीधर भगत ने किया।…
बेटियों को बॉक्सर बनाने के लिए मां ने गिरवी रखे जेवर, पिता ने छोड़ी सरकारी नौकरी
नोएडा | हरियाणा की पहलवान सिस्टर्स गीता और बबीता फोगाट की तर्ज पर अब नोएडा में भी बेटियों को खिलाड़ी बनाने के लिए एक पापा मैदान में उतर गए हैं। बेटियों को खिलाड़ी बनाने का जुनून इस कदर सवार है की पिता ने सरकारी नौकरी छोड़ दी | हालांकि आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है इसलिए गुजारे के लिए छोटा-मोटा काम शुरू किया है और पूरा टाइम बेटियों की फिटनेस पर लगा दिया है। कोचिंग की फीस देने के लिए मां ने जेवर तक गिरवी रख दिए हैं। सेक्टर-123 स्थित राधा कुंज कॉलोनी में रहने वाले रमेश रावत कस्टम विभाग में…
जरूरतमन्द बच्चों का अपने सपने संस्था ने जन्मदिन मनाया
देहरादून। अपने सपने संस्था द्वारा सुभाषनगर देहरादून स्थित अपने कार्यालय परिसर में जरूरतमंद बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के साथ जरूरतमंद बच्चों ने केक काटा, वही बच्चे गीत संगीत में प्रतिभाग के साथ-साथ अपने जन्मदिन पर गिफ्ट प्राप्त कर जो उनके चेहरे पर खुशी थी वह देखते ही बन रहा थी। जरूरतमन्द बच्चे महिमा, सानिया, अंजलि, गार्गी, सायना को उनके जन्मदिन समाजसेवी संगीता सुब्बा द्वारा गिफ्ट प्रदान किया गया। बच्चे अपने जन्मदिन पर गिफ्ट प्राप्त कर बहुत ही प्रसन्नचित दिखे। कार्यक्रम में संस्था की प्रोजेक्ट प्रबन्धक नीतू गुप्ता ने बताया कि अपने सपने संस्था…
ट्रेन ड्राइवर ने गाड़ी रोककर बचाई घायल की जान, जानिए खबर
मुंबई | मुंबई में एक ट्रेन ड्राइवर ने शुक्रवार को अपनी गाड़ी रोककर एक घायल की जान बचाकर यह साबित किया कि इंसानियत अभी जिंदा है। इस काम को करने से पहले ड्राइवर ने अपनी ड्यूटी की भी परवाह नहीं की और घायल को अस्पताल भिजवाया। सेंट्रल रेलवे की ओर से कहा गया है कि ड्राइवर को इस काम के लिए पुरस्कार दिलाने की कोशिश की जाएगी। शुक्रवार को सेमी फास्ट लोकल ट्रेन लेकर जा रहे वह बताते हैं, ‘जैसे ही हम दिवा से आगे निकले, मैंने देखा कि एक व्यक्ति दो पटरियों के बीच में पड़ा हुआ है। मैंने…
सीएम त्रिवेंद्र ने राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली स्थित लोधी रोड़ से ठाकुरद्वारा ट्रस्ट द्वारा जनपद चमोली के घाट क्षेत्र में आयी आपदा हेतु उपलब्ध कराये जा रही राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने ठाकुरद्वारा ट्रस्ट द्वारा घाट में आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लिये दी गई राहत सामग्री के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संकट व दुःख दर्द के समय सहायता प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की देश में विशिष्ट पहचान है। देश के प्रत्येक क्षेत्र से लोगों का उत्तराखण्ड के प्रति भावनात्मक जुड़ाव है। विपदा के समय…






























