दहेज की भेंट चढ़ी एक और बहू, जानिए खबर
देहरादून। मदन गोपाल निवासी एमडीडीए कलोनी ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने के चलते बेटी की हत्या आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि दो साल पहले बेटी की शादी दून निवासी युवक के साथ कर दी गई थी। पुलिस ने मृतिका का शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने संलिप्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मदन गोपाल निवासी नवीन नगर, एमडीडीए कालोनी मुरादबाद उत्तरप्रदेश ने साल 2016 में अपनी बेटी सुनीता कन्नौजिया का विवाह अमित…
दिल्ली पब्लिक स्कूल : बैडमिंटन गर्ल्स ओपन प्रतियोगिता का समापन
देहरादून। दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून में दो दिवसीय अन्तर्दिल्ली पब्लिक स्कूल नेशनल बैडमिंटन गल्र्स ओपन प्रतियोगिता का आज सफलता पूर्वक समापन हो गया। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में देश भर के 29 दिल्ली पब्लिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से एकल प्रतियोगिता की विजेता डी॰ पी ॰एस॰ बैंगलोर साउथ की विजेता हरीश रहीं, जिन्होंने डी॰ पी॰ एस॰ बहादुर गढ की खुशी गुप्ता को सीधे सेटों में 21-12, 21-9 से हराया। डी॰ पी॰ एस॰ देहरादून की देव्यांशी रजवार ने डी॰ पी॰ एस॰ सुशांतलोक को सीधे सेटों में 21-19, 21-13 से हरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं युगल में डी॰…
मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता : मिस बॉडी ब्यूटीफुल का हुआ आयोजन
देहरादून। सिन्मिट कम्युनिकेशन्स की ओर से आज मिस उत्तराखंड के दो सब कांटेस्टस एनीटाइम फिटनेस मिस बॉडी ब्यूटीफुल एंड मिस ऑसम लेग्स का आयोजन किया गया। उप प्रतियोगिताएं आज एनीटाइम फिटनेस जिम में आयोजित की गईं। कुल उन्नतिस प्रतियोगियों ने सब कांटेस्ट में भाग लिया और रैंप वाक करी। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न पहलुओं के बल पर जांचा गया। इस अवसर पर मिस बॉडी ब्यूटीफुल 2017 शिवंगी शर्मा, मिस टैलेंटेड 2017 दिव्यांशी कोहली और निदेशक एनीटाइम फिटनेस सानिध्य आहूजा जजेस के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के बारे में बोलते हुए, आयोजक दलिप सिंधी ने कहा, ष्सभी प्रतिभागियों…
एकदिवसीय मानवाधिकार प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर, बादशाही थौल, के विधि विभाग द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली के सहयोग से एक दिन का मानवाधिकार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस कार्यक्रम में विद्वानों ने मानवाधिकार के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा वाई एस रावत ने किया उन्होंने बताया कि मानव अधिकार कब से प्रारम्भ हुआ इसके बारे में जानकारी दी | परिसर निदेशक प्रो. आर. सी. रमोला ने बताया कि लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता…
टपकेश्वर मंदिर के नए महंत हुए आसीन , जानिए खबर
देहरादून। टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री 108 माया गिरी महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के 108 महंत कृष्ण गिरि महाराज नए महंत के रूप में आसीन हो गए हैं। विभिन्न अखाड़ों के महामंडलेश्वर, महंत, साधु-संतों की मौजूदगी में कृष्ण गिरि महाराज का छठे महंत के रूप में पट्टाभिषेक किया गया। गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महंत माया गिरी महाराज की षोडशी पर गद्दी महंताई का आयोजन हुआ। इससे पूर्व मंदिर परिसर में माया गिरि महाराज की समाधि पर विधि-विधान से पूजन कर सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद नवनियुक्त महंत श्री…
भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा ने प्रचार प्रसार किया तेज
देहरादून। भाजपा महानगर कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा के मुख्य चुनाव कार्यालय का विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने पटेलनगर वार्ड से वरिष्ठ समाजसेवी वीर सिंह राठौर और उनके सैकड़ों समर्थकों का फूल मालाओं से स्वागत कर भाजपा परिवार मे शामिल किया। विनय गोयल ने सभी पार्षद प्रत्याशियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा को 1 लाख से ज्यादा वोटों से जिताने का प्रण लें। उन्होंने कहा की भाजपा के मेयर प्रत्याशी की विजय…
दिल्ली पब्लिक स्कूल नेशनल गर्ल्स ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता’ का हुआ शुभारंभ
देहरादून। दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून में दो दिवसीय नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। इसमें पूरे देश के 29 दिल्ली पब्लिक स्कूलों के गर्ल्स बैडमिंटन खिलाडी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डॉ० डी० आर० सैनी (निदेशक डीपीएस सोसाइटी) शशि सिंह ट्रस्टी एम० पी० सिंह फाउण्डेशन शुभ्रा सिंह, अतुल सिंह और अनुमेहा सिंह ने विद्यालय के प्रधानाचार्य बी० के० सिंह और उप प्रधानाचार्या शुभ्रा पाण्डेय तिवारी के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।…
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिवहन समझौते पर हुए हस्ताक्षर
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास पर पारस्परिक परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। राज्य गठन के 18 साल बाद यह ऐतिहासिक समझौता किया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इस समझौते पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला व उत्तराखण्ड के सचिव परिवहन शैलेश बगोली ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व उत्तराखण्ड के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य भी उपस्थित थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि…
पूज्य व्यास डा0 संजय कृष्ण सलील ने कथा की अमृत वर्षा की , जानिए खबर
देहरादून | शिवसेना परिवार द्वारा आयोजित पवित्र भागवत कथा में मथुरा वृंदावन से पधारे पूज्य व्यास डा0 संजय कृष्ण सलील ने कथा की अमृत वर्षा की। कर्मो से बनता है भाग्य – पूज्य व्यास जी ने आज कहा कि कर्मो से भाग्य बनता है हम जैसे कर्म करेंगे हमें वैसा ही फल प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा करने से सौभाग्य प्राप्त होता है। महन्त रमन गोस्वामी जी ने किया दीप प्रज्जवलन – कथा प्रारम्भ होने से पूर्व डाट माता मन्दिर के पूज्य महन्त परम श्रद्धेय रमन गोस्वामी जी ने दीप प्रज्जवलन किया। हिन्दु धर्म का सबसे बड़ा…
जो दिल से रिगार्ड देता है, उसको दिल से रिगार्ड मिलता हैः गीता बहन
देहरादून। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेन्द्र सुभाषनगर में सत्संग में राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी गीता बहन नेे निरहंकारी परमात्मा द्वारा दिया गया एक स्लोगन सभी को याद दिलाया ”रिगार्ड देना, रिगार्ड लेना”। दूसरे को रिगार्ड देना ही रिगार्ड लेना है। देने में लेना भरा हुआ है। रिगार्ड दो तो रिगार्ड मिलेगा। रिगार्ड लेने का साधन ही है, देना। आप रिगार्ड दो और आपको नहीं मिले, यह हो नहीं सकता। लेकिन दिल से दो, मतलब से नहीं। जो दिल से रिगार्ड देता है, उसको दिल से रिगार्ड मिलता है। मतलब का रिगार्ड देंगे तो मिलेगा भी मतलब का। सदैव दिल…






























