अमिताभ बच्चन को उत्तराखंड फिल्म निर्माता ओपी भट्ट ने किया साइन
देहरादून | उत्तराखंड के फिल्म निर्माता ओम प्रकाश भट्ट, जिन्होंने हाल ही में अपनी हिट मराठी रे ये रे पइसा से प्रसिद्धि हासिल की, आज राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके कार्यालय में मिले। उन्होंने उत्तराखंड में एक द्विभाषी फिल्म की शूटिंग की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए उनसे मुलाकात की। फिल्म एक आगामी मेगा प्रोजेक्ट है जिसमें अमिताभ बच्चन और साउथ के सुपरस्टार एसजे सूर्या लीड रोल में दिखेंगे। प्रकाश भट्ट ने मुख्यमंत्री से दक्षिण के सुपरस्टार एसजे सूर्या, निर्देशक टी तमिलवनन, सुजय शंकरवार और डॉ अंजलि नौरियाल के साथ मुलाकात की। फिल्म के बारे में…
25 दिसम्बर को ‘‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’’ का शुभारम्भ
देहरादून। कल 25 दिसम्बर को उत्तराखंड में ‘‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’’ प्रारंभ होने जा रही है। इस योजना के लागू होने से उत्तराखंड पहला राज्य होगा जहां सभी प्रदेश वासियों को निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा रही हो। उत्तराखंड राज्य के प्रणेता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस पर शुरू की जा रही यह योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी साबित होगी। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है। उनके निर्देश पर राज्य के सभी लोगों को निशुल्क ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तमाम होमवर्क करते हुए योजना…
पौड़ी घटना : छात्रा की दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में मौत
देहरादून। पौड़ी जनपद के कफोलस्यू पट्टी के एक गांव की जलाई गई छात्रा ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। 16 दिसंबर को अपराह्न करीब तीन बजे पौड़ी जिले की कफोलस्यूं पट्टी में यह घटना हुई। बीएससी द्वितीय वर्ष की एक छात्रा पौड़ी के बेणु गोपाल रेड्डी महाविद्यालय से प्रयोगात्मक परीक्षा देकर अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी। इस बीच गहड़ गांव का शादीशुदा युवक मनोज सिंह उसका पीछा करते हुए भीमली तक आ पहुंचा। उसने युवती का रास्ता रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने…
मुख्यमंत्री ऐप में शिकायत करने के बाद वन विभाग ने काटा जर्जर पेड़
देहरादून। देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कालीदास तिराहे पर सूखे पेड़ को आखिकार वन विभाग ने काट ही दिया। युवा सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट अनुज रोहिला ने मुख्यमंत्री ऐप में शिकायत करने के बाद रविवार को यह सूखा पेड़ काट किया। शिकायतकर्ता द्वारा विगत 16 दिसम्बर को मुख्यमंत्री ऐप में शिकायत की थी और एक सप्ताह में ही मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद वन विभाग द्वारा इस सूखे पेड़ को काट दिया गया है। शिकायतकर्ता अनुज रोहिला ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं सीएम ऐप के प्रभारी रमेश पेटवाल का आभार प्रकट किया है। उन्होनें कहा कि न्यू कैंट…
युवा अंध विश्वास छोड़कर सकारात्मक सोच की ओर आगे बढ़े : सीएम त्रिवेन्द्र
कालसी | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को रामलीला मैदान कालसी में यमुना शरदोत्सव के अन्तर्गत क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति कालसी द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कालसी शरदोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने के साथ ही मेले के आयोजन के लिए 05 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कालसी में उपयुक्त भूमि तलाश कर खेल मैदान बनाये जाने की भी बात कही। उन्होंने क्षेत्र की सड़को के निर्माण व मरम्मत के लिए भी आवश्यकता के अनुरूप धनराशि प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने युवाओं से अंध विश्वास छोड़कर…
आईटी चिल्ड्रेंस एकेडमी का 13वाँ वार्षिक खेल दिवस सम्पन्न
देहरादून | आईटी चिल्ड्रेंस एकेडमी का 13वाँ वार्षिक स्पोर्टस दिवस 23 दिसम्बर रविवार को मुख्य अतिथि साधना शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार एवम सह अध्यक्ष उत्तराखण्ड महिला एसोसिएशन द्वारा दीप प्रज्जवलित करके गणेश वन्दना से प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन शुभवन्ती उपाध्याय, प्राचार्या डॉ. मधु राय, निदेशक डॉ0 बी0बी0 राय, विशिष्ट अतिथि अनील वर्मा, अध्यक्षसंस्कार भारती, अरूणा चावला पूर्व अध्यक्षा भारत विकास परिषद राजेश थापा अध्यक्ष भारत विकास परिषद एवं शिक्षकेतर कर्मचारीगण उपस्थित रहें। स्पोर्टस दिवसर पर बच्चों ने योगासन, विभिन्न प्रकार रेस (मैगी, रेबिट, रिले, कलर, बॉल आदि) ड्री, डांस, पीटी का मनमोहक एवं शानदार प्रदर्शन किया। अतिथिगण…
स्पीकर ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ
ऋषिकेश। युवा कल्याण, शिक्षा खेल तथा पंचायत राज विभाग के समन्वय में आयोजित विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ के अवसर पर छिद्दरवाला राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के शुभारंभ अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि खेलकूद एवं योगाभ्यास को प्रतिदिन अपने जीवन की दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। श्री अग्रवाल ने विद्यालय में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विधायक निधि से राजकीय इंटर कॉलेज छिद्दरवाला को दो कंप्यूटर सेट देने की घोषणा भी की। अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होंने…
सीएम त्रिवेंद्र ने बांटे दायित्व , जानिए खबर
देहरादून | राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न निगमों, आयोंगों, समितियों एवं परिषदों आदि में अध्यक्ष एवं उपाघ्यक्षों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में मोहन प्रसाद थपलियाल को अध्यक्ष बद्रीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति, केदार जोशी को अध्यक्ष कुमाऊ मण्डल विकास निगम, नरेश बन्सल को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, गजराज बिष्ट को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, ज्ञान सिंह नेगी को उपाध्यक्ष राज्य ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार परिषद, शमशेर सिंह सत्याल को अध्यक्ष श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड का दायित्व सौंपा गया है। जबकि डाॅ. विनोद आर्य को उपाध्यक्ष पशु कल्याण बोर्ड, विजय बडथ्वाल को अध्यक्ष…
सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किसान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का भी भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के संबंध में भी प्रभावी पहल की जा रही है। इसी क्रम में सरकारी चीनी मिलों के बकाया भुगतान के लिये रू0 98 करोड की धनराशि अवमुक्त की गई है। प्रदेश सरकार…
गैरसैंण “राजधानी” को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान
देहरादून। गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान का धरना 97वें दिन भी जारी रहा। 25 दिसम्बर के लिए वीडियो और ऑडियो दोनों जारी कर दिए हैं, ’आर-पार’ आंदोलन हेतु ’गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान’ के द्वारा विडियो और ऑडियो जारी होते ही यह वायरल होने लगे हैं, ’गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान’ ने विडियो और ऑडियो जारी करने के अवसर पर पुनः इस संकल्प को दोहराया है कि हर हाल में गैरसंैण को स्थाई व पूर्णकालिक राजधानी बनाएंगे। वहीं राजधानी गैरसैंण को बनाये जाने को जमकर प्रदर्शन किया। यहां धरना स्थल पर गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान’ ने मीडिया हेतु भी वीडियो और ऑडियो दोनों…






























