मधु जैन को कैन प्रोडक्ट फाउंडेशन ने किया सम्मानित
देहरादून। कैन प्रोडक्ट फाउंडेशन द्वारा स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका मधु जैन को सम्मानित किया गया। कैन प्रोडक्ट फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. सुमिता प्रभाकर ने कहा कि मधु जैन नारी शक्ति के लिए बहुत ही अच्छा कार्य कर रही हैं। महिलाओं को उनके अधिकार के लिए जागरूक किया जा जा रहा है। मधु जैन ने कहा कि कैन प्रोडक्ट फाउंडेशन पिछले 4 वर्षों से महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक कर रही है। फाउंडेशन हर स्तर पर महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर कर रही…
सद्गुरू के दरबार में तमाम गुनाहों की माफी मिला करतीः कुष्मिता भारती
देहरादून। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित सत्संग कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए आशुतोष महाराज की शिष्या तथा देहरादून आश्रम की प्रचारिका साध्वी कुष्मिता भारती ने कहा कि सदाशिव भोलेनाथ के सर पर अर्द्धविकसित वक्र चंद्रमा (आधा टेढ़ा चांद) भी भगवान शिव के साथ-साथ संसार के द्वारा पूजनीय बन जाता है। एैसे ही पूर्ण गुरू के चरण कमलों में दण्डवत शिष्य भी समूचे जगत के द्वारा आदरणीय और पूजनीय बन जाया करता है। शास्त्र गुरू को पारस से भी ऊंचा दर्ज़ा देते हुए कहता है कि पारस अपने सम्पर्क में आने वाले लोहे को कंचन (स्वर्ण) में परिवर्तित कर देता…
असहाय एवम जरूरतमन्द बच्चों का अपने सपने संस्था ने मनाया जन्मदिन
देहरादून | अपने सपने संस्था द्वारा आज दिनाक 28/10/2018 को सुभाषनगर देहरादून स्थित अपने प्रांगण में हर माह की भांति इस माह भी जरूरतमंद बच्चों का जन्मदिन मनाया | जरूरतमन्द बच्चो के जन्मउत्सव में सभी बच्चों के लिए केक, पेस्टी, चिप्स, चॉकलेट एवम जन्मदिन गिफ्ट सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड के अपर निदेशक डॉ अनिल चन्दोला जी द्वारा प्रदान कर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाये | आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के साथ जरूरतमंद बच्चों ने केक काटा वही बच्चे गीत संगीत में प्रतिभाग के साथ साथ अपने जन्मदिन पर गिफ्ट प्राप्त कर जो उनके चेहरे पर…
शैक्षणिक कार्यों के साथ ही बच्चों का कौशल विकास भी जरूरी
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुरकल गांव में पुरकल यूथ डेवलपमेंट सोसायटी के 08वें वाषिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने सोसायटी के अटल टिंकि्ंरग प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं द्वारा किये जा रहे विभिन्न भौतिक, रासायनिक व जैवीय प्रयोगों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोयायटी द्वारा शैक्षणिक कार्यों के साथ ही बच्चों का कौशल विकास भी किया जा रहा है, यह सराहनीय प्रयास है। बच्चों को यदि प्रोत्साहित किया जाए तो, वे तेजी से तरक्की कर सकते हैं। यह इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। बच्चों के अन्दर आत्मविश्वास जागृत किया जाए तो वे…
पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां शुरू
रुद्रप्रयाग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर शासन से लेकर प्रशासन स्तर पर हलचल शुरू हो गयी है। पीएम मोदी नवम्बर प्रथम सप्ताह में केदारनाथ दौरे पर आयेंगे, जिसको लेकर मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने अधिकारियों के साथ रविवार को केदारनाथ का जायजा लिया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले वर्ष दो बार केदारनाथ दौरे पर आये थे। उस दौरान उन्होंने केदारनाथ में घोषणाएं की थी, उनकी घोषणाओं में तीन पर कार्य पूरा हो गया है। जबकि अन्य घोषणाओं पर कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस बार पीएम मोदी कपाट बंद होने से पूर्व केदारनाथ दौरे…
108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के बेड़े में शामिल हुए 23 नये एम्बुलेंस
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग द्वारा जीवीके ईएमआरआई 108 आपातकालीन सेवा के एम्बुलेंस वाहनों के बेड़े में 23 और नये एम्बुलेंस वाहनों को 108 आपातकालीन सेवा की पुराने एम्बुलेंस वाहनो के साथ बदले जाने हेतु दे दी गयी है , इन एम्बुलेंस वाहनों को जीवीके ईएमआरआई संस्था द्वारा राज्य के विभिन्न विकासखण्डों में तैनात पुरानी 108 एम्बुलेंस वाहनों के साथ बदला जायेगा। इस सम्बन्ध में जीवीके ईएमआरआई उत्तराखण्ड के राज्य प्रभारी मनीश टिंकू ने बताया कि सस्ंथा को अब तक 43 नये एम्बुलेंस वाहन मिल चुके हैं। इन सभी नये एम्बुलेंस वाहनों को 108 आपातकालीन…
रुद्रपुर के एक वार्ड में निर्दलीय का निर्विरोध होगा निर्वाचन, जानिए खबर
रूद्रपुर। निकाय चुनाव में नजूल का फंदा निर्दलीयों के साथ साथ भाजपा कांग्रेस पर भी भारी पड़ा है। चालीस वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोकने वाले 201 प्रत्याशियों में से 30 प्रत्याशियों के नामांकन जांच में आपत्तियों की सुनवाई में खारिज हो गये हैं। इनमें से 6 वार्डों पर भाजपा के और 5 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त होने से इन प्रत्याशियों को निराशा हाथ लगी है। शहर के वार्ड 13 में कांग्रेस और एक निर्दलीय प्रत्यााशी का नामांकन खारिज होने के चलते निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश सिंह के निर्विरोध पार्षद बनने का रास्ता साफ हो गया…
वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में विश्वविद्यालयों की बड़ी भूमिकाः राज्यपाल
देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आई0एम0एस0यूनिसन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। राज्यपाल विश्वविद्यालय की विजिटर भी हैं। राज्यपाल ने कहा कि भारत के युवा वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में अपनी श्रेष्ठता साबित कर सके, इसके लिए हमारे विश्वविद्यालयों को बड़ी भूमिका निभानी होगी। व्यावहारिक पाठ्यक्रमों के साथ अंतर वैषयिक शिक्षा पर ध्यान देना होगा। परम्परागत प्रणाली जहाँ जड़ों को मजबूत करे, नए ईंनोवेटिव तौर तरीके नयी चुनौतियों का समाधान खोजें। आज आर्टिफिशल इंटेलिजेन्स और बायोटेक्नोलाॅजी का दौर है। इंटरनेट का जमाना है, शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक बदलाव आ रहे हैं और इनका स्वागत किया जाना चाहिए।…
शहीद राजेन्द्र बुंगला के अंतिम दर्शन में नम हुई आँखे…..
जनपद पिथौरागढ़ के तहसील गंगोलीहाट के ग्राम बडेना(बुंगली) का वीर सैनिक राजेन्द्र सिंह बुंगला जो सेना के टीए जाट बटालियन जम्मू कश्मीर में तैनात थे, आंतकी मुठभेड़ में शहीद हो गए। स्व.राजेन्द्र बुंगला का पार्थिव शरीर, शनिवार को सेना के विमान द्वारा पिथौरागढ़ सेना मुख्यालय लाया गया जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सेना एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सेना द्वारा शहीद को गाॅर्ड आॅफ आॅनर दिया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने शहीद स्व. राजेन्द्र सिंह बुंगला को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के लिये शहीद हुुए वीर सपूत स्व.राजेन्द्र सिंह…
शिक्षा के साथ ही मैं से हम की ओर भी सोचना होगा : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के 18वें स्थापना दिवस समारोह मे सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित करते हुए छात्रों का आह्वान किया कि उन्हें शिक्षा के साथ ही मैं से हम एवं सेल्फ से सोसाइटी की ओर भी सोचना होगा। यही शिक्षा की भी सफलता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सूचना तकनीकि का उपयोग भी हमें मैं से हम के लिये करना होगा तभी आधुनिक तकनीकि का अर्थ साकार हो सकेगा। उन्होंने इसमें आम आदमी की भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो सकती है इस पर भी ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री…






























