रुड़की में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे 25 लाख रुपये
रुड़की में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक्सिस बैंक की एटीएम मशीन में रुपये डालने के दौरान 25 लाख लूट लिए। बदमाश वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर एटीएम परिसर को सील कर दिया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में बीएसएम तिराहे पर एक्सिस बैंक का एटीएम है। आज दोपहर एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारी गार्ड के साथ पंजाब नंबर की कैश वैन से पहुंचे थे। कर्मचारी बक्से में रखे कैश को डालने के लिए एटीएम के अंदर गए। जबकि गार्ड को एटीएम के बाहर तैनात किया गया था। इस दौरान बाइक पर दो बदमाश वहां पहुंचे। बदमाश सीधे…
उत्तराखंड निकाय चुनाव की अधिसूचना 13 मई को जारी हो सकती है
निकाय चुनाव की अधिसूचना 13 मई को जारी हो सकती है। शासन ने निकायों के परिसीमन, आरक्षण निर्धारण समेत अन्य कार्य निबटाने के लिए 9 अप्रैल से 12 मई तक का कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया है। शासन ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर 13 मई के बाद की तिथि से निर्वाचन कार्यक्रम प्रस्तावित कर पुन: संशोधित प्रस्ताव उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। निकाय चुनाव को लेकर आयोग के हाईकोर्ट जाने और फिर राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा असहयोग का आरोप लगाए जाने से सरकार एक प्रकार से असहज भी हो गई थी। हालांकि, सरकार की ओर से तुरंत ही…
हम ने एक पारदर्शी आबकारी नीति की है लागू : त्रिवेंद्र सिंह रावत
देहरादून | शराब बिक्री के बारे में जो अफवाहें फैलाई जा रही है , वह निराधार है, यह बयान आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बयान में कहा | मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने एक पारदर्शी आबकारी नीति लागू की है। उन्होंने कहा कि 2014 में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार एफ.एल.-5एम/डी.एस. के नाम से एक पाॅलिसी लाई थी जिसके अंतर्गत माॅल/डिपार्टमेंटल स्टोर में 02 लाख रूपए का शुल्क देकर लाइसेंसधारियों को विदेशी शराब बेचने का अधिकार दिया गया था। हमारी सरकार ने इस पाॅलिसी का दुरूपयोग को रोकने हेतु नए कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि…
सीएम ने किया ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के कार्यालय भवन का लोकार्पण।
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनपद पौड़ी में ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के कार्यालय भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन आयोग के गठन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कर पलायन को रोकना है और आयोग के गठन के बाद हम इसमें सफल होंगे। उन्होंने कहा कि जो गांव पलायन के कारण खाली हुए हैं और जिन गांव में रिवर्स माइग्रेशन हुआ है, इसका भी अध्ययन किया जाए। राज्य सरकार ने…
अगस्त्यमुनि में झूठी अफवाह पर बवाल, जिलाधिकारी ने शांति व्यवस्था बनाने की अपील की
अगस्त्यमुनि में झूठी अफवाह पर बवाल हो गया। सोशल मीडिया में एक आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर अगस्त्यमुनि में बवाल हो गया। खबर जैसे ही वायरल हुई तो अगस्त्यमुनि में माहौल तनावपूर्ण हो गया। रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि बाजार में युवती से छेड़खानी की अफवाह पर जमकर बवाल हुआ है। यहां गुस्साए लोगों ने कुछ समुदाय विशेष की दुकानों को निशाना बनाया। दुकानों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। सोशल मीडिया में एक आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर अगस्त्यमुनि में बवाल हो गया। खबर जैसे ही वायरल हुई तो अगस्त्यमुनि में माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों ने प्रदर्शन किया और एक…
गोर्खाली सुधार सभा की मुख्यमंत्री ने की भूरि-भूरि प्रशंसा, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में गोर्खाली सुधार सभा के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र की पहल व प्रेरणा पर गोर्खाली सुधार सभा द्वारा संतला देवी मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के सफलतापूर्वक संचालन पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने गोर्खाली सुधार सभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य के विकास में गोर्खाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि संतला देवी मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में गोर्खाली समाज द्वारा जिस प्रकार से सफलतापूर्वक सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया, यह प्रेरणादायक व…
एक दिन में डेढ़ लाख पौधे लगाए जाएंगे, जानिए खबर
देहरादून | रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जुलाई में एक ही दिन में डेढ़ लाख पौधे लगाए जाएंगे। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में एक ही दिन में एक साथ पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनेगा। पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदने का कार्य 5 मई से शुरू हो जाएगा। रिस्पना नदी के स्रोत से शिखर फाॅल और राजपुर हेड से यह कार्य शुरू किया जाएगा। इस बारे में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने शुक्रवार को सचिवालय में तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि इस मिशन में वन विभाग, इको टास्कफोर्स, सिंचाई विभाग के अलावा जन सहभागिता भी सुनिश्चित की…
एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू होने से सभी को एक समान शिक्षा का अवसर : सीएम
चम्पावत | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद चम्पावत की तहसील पाटी में डिग्री काॅलेज तथा कोरा नदी लिफ्ट पेयजल योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार घोषणाओं के बजाय कार्य करने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का परीक्षण के बाद उन पर अमल किया जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने पं.दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत 121 कृषकों को एक करोड़ 2 लाख 38 हजार रूपये के ऋण के चैक वितरित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ठोस पहल कर रोजगार व स्वरोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है…
हुनर है तो रोजगार भी है , जानिए ख़बर
देहरादून | राज्य के युवाओं के हुनर को उभारने के उददेश्य से उत्तराखण्ड कौशल विकास समिति, द्वारा इंडिया स्किल्स-उत्तराखण्ड 2018 नामक कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में देहरादून स्थित ओरेन इन्टरनेशनल में ब्यूटि थैरेपी श्रेणी गढ़वाल मण्डल स्तर की प्रतियोगिता सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में गढ़वाल क्षेत्र के विभिन्न युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। ज्ञातव्य है कि वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता में मिशन निदेशक डाॅ0पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में, उत्तराखण्ड पहली बार भाग ले रहा है। वल्र्ड स्किल प्रतियोगिता कौशल के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी प्रतियोगिता हेै जिसे कौशल का ओलम्पिक्स भी…
मुख्यमंत्री ने ओखलकांडा और भिकियासैंण ई-हेल्थ सेन्टर व टेली-मेडिसिन का किया शुभारम्भ
नैनीताल/ देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने बुधवार को राजकीय इन्टर कालेज ओखलकांडा प्रांगण में लगभग 19 करोड की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने ग्रामीण लाभार्थियो को अश्व, गाय, भैस बकरी पालन हेतु 24.50 लाख, दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत 211 लाभार्थियों को 1 करोड 5 लाख और नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैक की ओर से 20 लाभार्थियों को कृषि व्यवसाय हेतु 10 लाख के चैक वितरित किये। मुख्यमंत्री रावत ने इस अवसर पर 141 लाख लागत के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भवन तथा 1444.25 लाख की लागत से सिमलिया बैण्ड से साननी बैण्ड तक…





























